नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के 52वें चीफ जस्टिस (सीजेआई) के रूप में जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई (बीआर गवई) ने आज सुबह शपथ ले ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें शपथ दिलाई। जस्टिस गवई देश के पहले बौद्ध सीजेआई और आजादी के बाद इस पद पर पहुंचने वाले दलित समुदाय से दूसरे सीजीआई हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में उनका कार्यकाल छह महीने होगा। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का अभिवादन किया।
Author: दिनरात खबर
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों के सघन तलाशी अभियान के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के 16 कैडर और तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज सुबह बताया कि इन सभी को थौबल, बिष्णुपुर, इंफाल ईस्ट और तेंगनौपाल जिलों में पकड़ा गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार तेंगनौपाल जिले के योंगखुल गांव के पास सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पीएलए के चार, केसीपी के दो और केवाईकेएल का एक कैडर शामिल हैं। इनकी पहचान लूरेम्बम मनोरंजन, चिंगंगबम संतोष, सोरम गुम्बा उर्फ तोनबा, नगसेपम मोमोन उर्फ लुहेनबा (पीएलए), लैफरकपम धनंजय सिंह, कोनसाम मनीचंद्र (केसीपी), और लैश्रम…
पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली रेल थाना पुलिस की कारगुजारी सबको चौंकने पर मजबूर कर दिया है।दरअसल 5 मार्च को रेल पुलिस द्वारा जब्त किये गये 24.390 किलोग्राम चरस की जब कोर्ट में सीलबंद पैकेट को खोला गया,तो उसमे ईंट और पत्थर निकला है। लिहाजा कोर्ट भी चौकने को विवश हो गया। बीते 5 मार्च को सुगौली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से सुगौली रेल थाना पुलिस ने तीन लावारिस पिठ्ठु बैग बरामद किया था। जिसमे चरस भरा था।इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे सुगौली अंचलाधिकारी कुन्दन कुमार की मौजूदगी में उक्त बरामद चरस का वजन करने के बाद उसे…
कोडरमा। कोडरमा जिले के सीमा पर स्थित जवाहर घाट में बुधवार सुबह एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर जवाहर पुल के नीचे तिलैया डैम में जा गिरी। इसमें दो लोगों के मौत होने की सूचना है, जिसमें एक व्यक्ति का शव बरामद हो चुका है जबकि दूसरे के शव की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार राहुल सोनकर नामक व्यक्ति जो फल विक्रेता है, अपने मित्र आशीष और अपने मुंशी सौरव तथा ड्राइवर संदीप के साथ बीती रात कोडरमा से बरही एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए गए हुए थे। बुधवार की अहले सुबह सभी वापस अपने घर झुमरीतिलैया लौट…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम ( चाईबासा) जिला स्थित चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाईहातू निवासी सीनू पूर्ती अपने गांव से टाटा मैजिक गाड़ी पर लोगों लेकर चाईबासा की ओर जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। हादसे की…
पेरिस/मुंबई। दुनियाभर में प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल के 78वें संस्करण का आगाज मंगलवार से फ्रांस के समुद्री तटवर्ती शहर कान्स में हुआ है। यह आयोजन 24 मई तक चलेगा, जिसमें दुनिया भर से फिल्में और कलाकार भाग ले रहे हैं। भारतीय फिल्म उद्योग से भी कई प्रमुख हस्तियां इस उत्सव का हिस्सा बनी हैं, जबकि अभिनेत्री आलिया भट्ट की अनुपस्थिति ने सभी का ध्यान खींचा है। भारतीय हस्तियों की प्रभावशाली मौजूदगी कान्स 2025 में भारत की ओर से ऐश्वर्या राय बच्चन, उर्वशी रौतेला, नितांशी गोयल, अनुपम खेर और पायल कपाड़िया ने रेड कार्पेट पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। ऐश्वर्या…
नई दिल्ली: भारतीय चेस खिलाड़ी वर्तमान में दुनिया भर में चल रहे कुछ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ प्रमुख टूर्नामेंट में, जिनमें मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा—- एशियन चेस चैंपियनशिप 2025 भारतीय शतरंज खिलाड़ियों ने एशियन चेस चैंपियनशिप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। ओपन सेक्शन में पांच पुरुष और वीमेन सेक्शन में चार भारतीय महिला खिलाड़ी टॉप 10 में शामिल हैं। महिला वर्ग में सेषाद्री रिजा ने पांच में से पांच मुकाबले जीतकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है।…
नई दिल्ली। भारत ने चीन के अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम बदलने के प्रयासों को दृढ़ता के साथ खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि चीन के इस प्रयास का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अपरिवर्तनीय हिस्सा है। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में 89 स्थानों के नाम बदलने की अपनी पांचवीं सूची जारी की है। यह प्रयास 2017 से चल रहा है। भारत ने हमेशा इस प्रकार के प्रयासों का विरोध किया है और स्पष्ट किया है कि ये प्रयास वास्तविकता को…
वाशिंगटन। टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को छंटनी शुरू की है। इससे लगभग 6,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे। यह कंपनी के कुल कार्यबल का लगभग तीन फीसद है। माइक्रोसॉफ्ट की यह दो साल से अधिक समय बाद सबसे बड़ी छंटनी है। इस समय कंपनी का सबसे अधिक फोकस कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर है। सीएनबीसी की खबर के अनुसार, इसका सबसे बड़ा झटका कंपनी के गृह राज्य वाशिंगटन पर पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट ने राज्य को सूचित किया कि रेडमंड मुख्यालय से संबद्ध 1,985 कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। इनमें से कई सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और उत्पाद प्रबंधन भूमिका में हैं।…
इस्लामाबाद। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए और आतंकवादियों के पोषक पाकिस्तान ने अब इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग एक अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश दिया है। पाकिस्तान ने उस पर जासूसी करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने 13 मई के इस आदेश को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने लिखा, ”इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को उसकी विशेषाधिकार प्राप्त स्थिति के साथ असंगत गतिविधियों में संलग्न होने के लिए अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया…
