नवादा। नवादा नगर थाने में हिसुआ के भाजपा के पूर्व विधायक अनिल सिंह पर एक भाजपा कार्यकता ने लात घुसे से मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है ।पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता सह सोशल मीडिया क्षेत्रीय प्रभारी अविनाश कुमार ने इस घटना की लिखित शिकायत नगर थाना की पुलिस से कर पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाया था. जिस पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
नगर थाना की पुलिस को दिए गए लिखित शिकायत में भाजपा कार्यकर्ता वारसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगाँव के निवासी राजनीति सिंह के पुत्र अविनाश कुमार ने बताया है कि 8 मई को संध्या 5 बजे अपने साथी के साथ परिषद नवादा में मंत्री जीवेश मिश्रा से मिलने गए थे,जहां हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह और उनके सहयोगी बगोदर हिसुआ के निवासी मुरारी सिंह और चितरंजन कुमार एवं पकड़िया गांव के संतोष कुमारगाली गलौज कर लात घुसे से मारपीट करने लगे । जान से मारने की धमकी दी गई ।
कार्यकर्ता अविनाश कुमार ने पुलिस को दिए गए लिखित शिकायत में यह भी बताया है कि भविष्य में हमारी जान माल का कोई नुकसान होता है तो इसके जिम्मेवार हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह एवं उनके सहयोगी मुरारी सिंह ,चितरंजन कुमार और संतोष कुमार होंगे। फिलहाल इस घटना के बाद नगर थाना की पुलिस हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
