Author: दिनरात खबर

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की धर्मपत्नी स्वर्गीय मंजू कुमारी सिन्हा की बुधवार को पुण्य तिथि मनायी गयी। स्वयं मुख्यमंत्री ने कंकड़बाग में मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क जाकर अपनी पत्नी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा जाकर कविराज रामलखन सिंह स्मृति पार्क में अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कविराज रामलखन सिंह, माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी और धर्मपत्नी स्वर्गीय मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी को नमन किया। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार और पुत्र निशांत कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी स्व. कविराज रामलखन सिंह,…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई बयानबाजी को लेकर सोशल मीडिया के एक्स पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बयान देने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर की गई अशोभनीय टिप्पणियों पर भी रोष व्यक्त किया है। बसपा प्रमुख ने बुधवार काे एक्स पर लिखा कि पहले विदेश सचिव और फिर उसके बाद सेना की महिला अफसर के प्रति घृणित, असभ्य व अमर्यादित…

Read More

नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर जनता को राहत देने वाली खबर है। खुदरा के बाद थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज हुई है। अप्रैल में थोक महंगाई दर 2.05 फीसदी से घटकर 0.85 फीसदी पर आ गई है। यह 13 महीनों का निचला स्तर है। इससे पहले मार्च, 2024 में थोक महंगाई दर 0.53 फीसदी के स्‍तर पर थी। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर अप्रैल माह में खाद्य वस्तुओं, विनिर्मित उत्पादों और ईंधन की कीमतों में कमी आने की वजह से घटकर 0.85…

Read More

पटना। बिहार के नालंदा जिले के उतरथु गांव निवासी बीएसएफ जवान सिकंदर राउत जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हो गए। इस खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। सिकंदर राउत कुछ महीने पहले तक झारखंड के रांची में पदस्थापित थे। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उन्हें कुपवाड़ा बुलाया गया। वहां तैनाती के दौरान एक आतंकी मुठभेड़ में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई और देश ने एक और जांबाज सपूत को खो दिया। सिकंदर राउत के शहादत की खबर उनकी पत्नी को मोबाइल…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड में बांग्लाभाषी समाज ने राज्य सरकार की उपेक्षा और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के विवादित बयान के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। मंत्री ने हाल ही में कहा था, पहले छात्र लाइए, फिर पुस्तक और शिक्षक देंगे, जिससे बांग्लाभाषी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस बयान की झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति के जिला महासचिव जूरान मुखर्जी और अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने कड़ी निंदा की है। बंग समाज के लोगों ने पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर बुधवार को प्रर्दशन किया और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। समिति के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम, जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किए…

Read More

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा के पिछले हफ्ते संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम के नए कप्तान को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है। जहां एक ओर शुभमन गिल का नाम सामने आ रहा है, वहीं पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर. अश्विन ने तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को कप्तानी के लिए मज़बूत दावेदार बताया है। अश्विन बोले- बुमराह हैं कप्तानी के हकदार अपने शो ‘ऐश की बात’ में अश्विन ने कहा,“इंग्लैंड जाने वाली टीम नई और बदली हुई होगी और उस टीम में शायद बुमराह सबसे सीनियर…

Read More

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर इन दिनों दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह दिव्यांग बच्चों को पढ़ाते और उनका हौसला बढ़ाते दिखाई देंगे। ट्रेलर देखने के बाद कई नेटिज़ेंस का मानना है कि यह फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ की याद दिलाती है। कुछ लोगों का यह भी कयास है कि ‘सितारे जमीन पर’ दरअसल एक हॉलीवुड फिल्म का हिंदी रीमेक है। हॉलीवुड फिल्म की रीमेक फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ का ट्रेलर सामने आने के बाद कई…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से बुधवार को सीडीएस सहित तीनों सेना प्रमुखों ने मुलाकात की और उन्हें आतंकवाद के खिलाफ भारत के सफल ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों की कमांडर-इन-चीफ हैं। राष्ट्रपति भवन के अनुसार इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की सराहना की करते हुए कहा कि उनके…

Read More

लखनऊ। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने के उद्देश्य से देशभर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा की ओर से आयोजित ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए देश की तीनों सेनाओं के बहादुर जवानों को बधाई दी। उन्होंन कहा कि इस ऑपरेशन के माध्यम से हमारे बहादुर जवानों ने दुनिया को संदेश दिया है कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ेगा तो फिर उसको…

Read More

चंडीगढ़। पाकिस्तान ने करीब 21 दिन बाद बीएसएफ के जवान को आज भारतीय सेना के हवाले कर दिया। कई बार की फ्लैग मीटिंग के बाद आज पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को रिहा करने का फैसला लिया। पश्चिम बंगाल के रहने वाले जवान पूरनम कुमार शॉ 23 अप्रैल को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गश्त के दौरान गलती से सीमा पार कर गए थे। यह घटना पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर के पास हुई थी। वह बीएसएफ की 73वीं बटालियन में तैनात हैं। सीमा पार करते ही पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में…

Read More