Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

PM मोदी ने कहा -भारत शांति के पक्ष में है, लेकिन आक्रमण होने पर शत्रु को धूल चटाने के लिए भी सदैव तैयार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 13, 2025 देश-दुनिया No Comments4 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link



नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के आदमपुर स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना और अन्य बलों के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सदैव शांति के पक्ष में है, लेकिन आक्रमण होने पर वह शत्रु को धूल चटाने के लिए भी सदैव तैयार है।

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय तीनों सेनाओं के आपसी समन्वय को देते हुए कहा कि आप सभी ने वाकई कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया है। हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा कर दिया है। आपने इतिहास रच दिया है। ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है। ये भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है। उन्होंने कहा, “मैनपावर के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर में मशीनों का समन्वय भी शानदार था। चाहे वो भारत का पारंपरिक एयर डिफेंस सिस्टम हो जिसने अनेक युद्ध देखे हैं या फिर आकाश जैसे हमारे मेड इन इंडिया प्लेटफॉर्म्स हों- इन सभी को एस-400 जैसी आधुनिक और सक्षम डिफेंस सिस्टम ने अभूतपूर्व ताकत दी है। एक मजबूत रक्षा कवच भारत की पहचान बन गया है। पाकिस्तान की तमाम कोशिशों के बावजूद, चाहे वो हमारे एयरबेस हों या दूसरे डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर- इन पर कोई असर नहीं पड़ा। इसका श्रेय आप सभी को जाता है। मुझे आप सभी पर गर्व है।”

उन्होंने कहा कि आज भारत की तीनों सेनाएं– थलसेना, नौसेना और वायुसेना– अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं। उन्होंने कहा, “हम केवल हथियारों से नहीं, अब ड्रोन और डेटा से भी लड़ाई लड़ते हैं। आप सभी ने जटिल प्रणालियों को बेहद दक्षता से संचालित किया है, यह आपकी अभूतपूर्व क्षमता का प्रमाण है।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है। हर क्षण, हर फैसला हमारी सेनाओं के शौर्य और कौशल की मिसाल है। यह सिद्ध करता है कि भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना किसी भी चुनौती का मुकाबला करने में सक्षम हैं। प्रधानमंत्री ने इसे ‘मानव शक्ति और मशीन शक्ति’ के तालमेल का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

हम घर में घुसकर मारेंगे

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा, “उन्होंने कायरों की तरह वार किया, लेकिन भूल गए कि सामने ‘हिंद की सेना’ खड़ी है। नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया, 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए।” उन्होंने कहा कि भारत अब स्पष्ट संदेश देता है– “हम आतंक के गॉडफादर्स और प्रायोजकों में कोई भेद नहीं करते। किसी भी हमले का जवाब भारत अपनी शर्तों पर देगा।”

न्यूक्लियर ब्लैकमेल का किया मुकाबला

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हमारी सेनाओं ने दुश्मन के परमाणु ब्लैकमेल की धमकी को निष्फल किया तब ‘भारत माता की जय’ का जयघोष आसमान से धरती तक गूंज उठा। उन्होंने कहा, “जब हमारे ड्रोन दुश्मन की किलाबंदियों को तोड़ते हैं और मिसाइलें सटीकता से हमला करती हैं, तब दुश्मन के कानों में सिर्फ एक आवाज गूंजती है – भारत माता की जय।”

उन्होंने गुरुगोबिंद सिंह का उद्धरण देते हुए कहा कि सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियों सों मैं बाज तड़ऊं तबे गोबिंदसिंह नाम कहाऊं – यह हमारी परंपरा है, जब बहनों-बेटियों का सिंदूर छीना गया, तो हमारे जवान आतंकियों के घर में घुसकर उन्हें कुचलने गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब पाकिस्तान की सेना और आतंकवादी यह समझ चुके हैं कि भारत से टकराने का परिणाम ‘विनाश’ और ‘महाविनाश’ ही है। उन्होंने कहा, “हमने उन्हें उनकी औकात दिखा दी है। हमारे ड्रोन और मिसाइलें अब उन्हें चैन से सोने नहीं देंगी।”

‘भारत माता की जय’ केवल नारा नहीं, सैनिकों की शपथ है

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने सैनिकों को नमन करते हुए कहा, “मैं यहां आपकी वीरता को नमन करने आया हूं। ‘भारत माता की जय’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि हर भारतीय सैनिक की उस शपथ का प्रतीक है, जिसमें वे देश के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं।”

See also  शुभांशु शुक्ला का ऐतिहासिक कदम: ISS पर पहुंचने वाले बने पहले भारतीय
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.