रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की टीम ने बुधवार की देर रात अभियान चलाया। इस दौरान 50 से ज्यादा ठेले और खोमचों को जब्त कर लिया। अभियान के दौरान निगम की टीम को भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। निगम ने मोरहाबादी के बिजली ऑफिस से लेकर पंचमुखी मंदिर तक अतिक्रमण चलाया। निगम की टीम ने इस दौरान सड़क पर लगा कर रखे गए अवैध रूप से ठेलों को जब्त कर लिया। कई अवैध निर्माण को ध्वस्त भी किया। जैसे ही दुकानदारों को यह पता चला कि नगर निगम की ओर से कार्रवाई…
Author: दिनरात खबर
लखनऊ। बिहार के बेगूसराय से नई दिल्ली जा रही प्राइवेट स्लीपर बस (यूपी 17 एटी 6372) में आग लगने से पांच यात्रियों की मौत हो गई। लखनऊ स्थित किसान पथ पर मोहनलालगंज क्षेत्र में शार्ट सर्किट से बस में आग लगने से यह दुर्घटना हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। बताया गया है कि आग लगने के बाद बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। भनक लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर कूदकर भाग निकले। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में पांच यात्रियों मौत की पुष्टि हुई है।…
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ एक बार फिर सुर्खियों में है। ‘पठान’ के बाद शाहरुख खान और सिद्धार्थ का यह दूसरा बड़ा प्राेजेक्ट है। जो दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा रहा है। हाल ही में अनिल कपूर की एंट्री ने इस फिल्म को और दमदार बनाया, वहीं अब इसमें दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ भी शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे, हालांकि उनके किरदार को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। बताया जा रहा है कि जैकी को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के अंतिम चरण से पहले बड़ा बदलाव किया गया है। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि टीमें अब विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता की स्थिति में अस्थायी स्थानापन्न खिलाड़ी को शामिल कर सकती हैं। यह निर्णय उन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति को देखते हुए लिया गया है जो या तो राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं, निजी कारणों या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पा रहे हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजियों को भेजे गए आधिकारिक नोट में कहा गया है,”जो खिलाड़ी इस समय से लिए जा रहे हैं, वे अगले वर्ष रिटेन नहीं किए जा सकेंगे।…
काठमांडू। चीन के नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) यानी चीन की संसद के उपाध्यक्ष शियाओ जी बीती रात को काठमांडू पहुंचे। नेपाली संसद के प्रतिनिधि सभा की डिप्टी स्पीकर के औपचारिक निमंत्रण पर वो चार दिन के नेपाल भ्रमण पर पहुंचे हैं। उपाध्यक्ष शियाओ जी मई 16-18 से काठमांडू में आयोजित होने वाले सागरमाथा संवाद कार्यक्रम में चीन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। नेपाल सरकार के वन और पर्यावरण मंत्री ऐन बहादुर शाही ने त्रिभुवन अंतररा्राष्ट्रीय हवाई अड्डे उनका स्वागत किया। इस दौरान नेपाल में चीन के राजदूत छन सोंग भी मौजूद रहे। चीन के दूतावास ने कहा कि नेपाल भ्रमण…
रांची। देश के अन्य राज्यों की तरह झारखण्ड की राजधानी रांची में भी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना के जवानों के शौर्य को नमन किया और उनके प्रति आभार जताया। यात्रा में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान सभी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाये और बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ के डायलॉग भी बजाये। यह तिरंगा यात्रा शहीद चौक से निकलकर कोकर स्थित…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को युनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रेन्स फंड (यूनिसेफ) की भारत में प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुयी इस मुलाकात के अवसर पर उन्होंने झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ की ओर से संचालित योजनाओं, कार्यों एवं गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। यूनिसेफ प्रतिनिधि ने बाल अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा ,स्वास्थ्य और उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ के कार्यों की सराहना करते हुए…
लातेहार। जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र निवासी सुखन प्रसाद (55) की मौत बुधवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में हो गई। मृतक सुखन प्रसाद के परिजनों का आरोप है कि दो दिन पूर्व लातेहार पुलिस के जरिये बिना किसी कसूर के उनकी पिटाई कर दी गई थी । इससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लातेहार पुलिस की पिटाई के कारण उनकी मौत हुई है। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 39 को लगभग एक घंटे तक जाम रखा। बाद में जाम हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी । परिजनों ने बताया कि…
शोपियां। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 13 मई को ‘ऑपरेशन केलर’ के दौरान मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों के पास से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है। इनके पास से कई राइफलें, ग्रेनेड और गोला-बारूद के साथ-साथ उनके बैग और पर्स बरामद हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की ओर से आतंकवादियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन केलर’ चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के शोकल केलर जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया एजेंसियों की जानकारी के आधार पर 13 मई को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू…
रांची। झारखंड में मई माह में बारिश और गर्मी का मिलाजुला प्रभाव रहेगा। राज्य के कई जिलों में लू चलेगी तो कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी होने की सम्भावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग के अनुसार 15 मई से विभिन्न जिलों में बारिश होने की सम्भावना है। वहीं कई जिलों में लू की लपटें चलने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के जिन जिलों में लू चलने की आशंका है उनमें 15 मई को राज्य के पूर्वी जिले देवघर, धनबाद,…
