Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

कोडरमा में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिरा, दो की मौत

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 14, 2025 झारखंड No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोडरमा। कोडरमा जिले के सीमा पर स्थित जवाहर घाट में बुधवार सुबह एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर जवाहर पुल के नीचे तिलैया डैम में जा गिरी। इसमें दो लोगों के मौत होने की सूचना है, जिसमें एक व्यक्ति का शव बरामद हो चुका है जबकि दूसरे के शव की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार राहुल सोनकर नामक व्यक्ति जो फल विक्रेता है, अपने मित्र आशीष और अपने मुंशी सौरव तथा ड्राइवर संदीप के साथ बीती रात कोडरमा से बरही एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए गए हुए थे।

बुधवार की अहले सुबह सभी वापस अपने घर झुमरीतिलैया लौट रहे थे। इसी बीच जवाहर घाटी में तिलैया डैम पर बने पुल पर उनकी बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी देते हुए सौरव शर्मा के मित्र ने बताया कि जिस जगह पर यह घटना घटी है। उसी जगह पर बीती रात एक ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जब ये लोग बरही से लौट रहे थे तो उस ट्रक के पास इन्हें एक बड़ी गाड़ी ने चकमा दे दिया। जिससे इनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डैम में जा गिरी। जिसमें दो लोग सौरव और संदीप किसी प्रकार से बोलेरो से बाहर निकलकर पानी से बाहर आए, वहीं राहुल और आशीष की बोलेरो के अंदर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि ये दोनों किसी प्रकार से ऑटो पकड़कर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। जहां संदीप का प्रारंभिक उपचार करने पश्चात उसे घर भेज दिया गया। वहीं सौरव का ईलाज जारी है। इधर जिस ट्रक की उक्त जगह पर दुर्घटना हुई थी, उसके चालक के मुताबिक बोलेरो काफी तेज रफ्तार में बरही की ओर से आ रही थी। बोलेरो की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि जवाहर घाटी में बने पुल पर लगे दो रेलिंग को तोड़ते हुए गाड़ी डैम में जा गिरी।

See also  ईदगाहों में अकीदत और भाईचारे के साथ हुई नमाज अदा

उक्त चालक ने बताया कि उसमें से दो लोग डैम से बाहर आए और एक ऑटो पर बैठकर झुमरीतिलैया की ओर भागे। इधर घटना की सूचना पाकर बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और बरही थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और क्रेन मंगवाकर डैम में डूबे बोलेरो को बाहर निकलवाया।

वहीं डैम से राहुल सोनकर का शव भी बरामद किया गया। इधर राहुल का एक अन्य साथी आशीष का शव अभी डैम में ही होने की बात कही जा रही है जिसकी तलाश जारी है। कोडरमा सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विकास गौरव ने बताया कि सौरव की हालत नाजुक है, इसलिए उसे रांची के रिम्स रेफर किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सौरव को सुबह उसके एक मित्र ने घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.