Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

तिरंगा यात्रा में योगी की हुंकार! ‘हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 14, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

लखनऊ। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने के उद्देश्य से देशभर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा की ओर से आयोजित ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए देश की तीनों सेनाओं के बहादुर जवानों को बधाई दी। उन्होंन कहा कि इस ऑपरेशन के माध्यम से हमारे बहादुर जवानों ने दुनिया को संदेश दिया है कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ेगा तो फिर उसको छोड़ेंगे भी नहीं। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ जो अंगुली उठाएगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा।

पाकिस्तान को विफल राष्ट्र बताते हुए योगी ने कहा कि दुनिया ने पाकिस्तान व उसके आकाओं के बेशर्मी भरे उस चेहरे को भी देखा, जिसमें आतंकियों के जनाजे में वहां के नेता व सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए। यह चीजें दिखाती हैं कि पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र है और 70-75 वर्षों में उसने केवल आतंकवाद के बीज बोए हैं। पाकिस्तान ने अपनी विफलता की कहानी दुनिया को बताई है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को निगल लेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए हम राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ काम करें। जब सभी भारतवासी एकजुट होकर लगेंगे तब दुनिया की कोई भी ताकत देश के सामने टिकेगी नहीं। योगी ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा भारत के शौर्य व पराक्रम का प्रतीक है। तिरंगा के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करने के लिए, सेना के जवानों के प्रति सर्वोच्च सम्मान देने के लिए और प्रधानमंंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए यात्रा निकाली जा रही है।

See also  एनआईए ने मुंबई एयरपोर्ट से ISIS के दो आतंकी गिरफ्तार किया, 6 लाख का था इनाम

तिरंगा यात्रा सीएम आवास से शुरू होकर 1090 चौराहे तक निकाली गई। यात्रा में कई स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.