Author: दिनरात खबर

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य सरकार के विधेयकों को मंजूरी देने के लिए समयसीमा लागू करने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट से स्पष्टीकरण मांगा है। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत सुप्रीम कोर्ट को 14 सूत्री प्रेसिडेंशियल रेफरेंस भेजे हैं। प्रेसिडेंशियल रेफरेंस में कहा गया है कि क्या सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति को अनुच्छेद 201 के तहत राज्यपाल द्वारा उनके लिए आरक्षित विधेयक पर निर्णय लेने के लिए तीन महीने की समयसीमा निर्धारित कर सकता है, जबकि ऐसी कोई संवैधानिक रूप से निर्धारित समयसीमा नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत सुप्रीम कोर्ट को भेजे गए…

Read More

हरिद्वार। पंजाब के बठिंडा की सैन्य छावनी में गिरफ्तार किया गया राकिब उत्तराखंड के हरिद्वार का रहने वाला है। उत्तराखंड पुलिस और खुफिया विभाग राकिब के क्रिया कलापों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन के डेटा और कॉल रिकार्ड आदि की भी जांच की जा रही है। हरिद्वार एसएसपी ने इसकी पुष्टि की है। टेलर राकिब बठिंडा में सैन्यकर्मियों की वर्दी की सिलाई का काम करता था। ग्राम डौसनी कोतवाली लक्सर, हरिद्वार निवासी राकिब पुत्र इक़बाल को जासूसी कर सैन्य सूचनाएं पाकिस्तानी नंबरों पर भेजे जाने…

Read More

कोलकाता: पुलवामा हमले के ठीक अगले दिन गलती से पाकिस्तान सीमा में चले गए पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिषड़ा निवासी बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साव को पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। अब 22 दिनों की बंदी के बाद जब वे वापस लौटे हैं, तब उन्होंने पाकिस्तानी सेना की हिरासत में अपने साथ हुई अमानवीय यातनाओं का जो ब्यौरा दिया है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने जवान को मानसिक रूप से तोड़ने की हरसंभव कोशिश की। पूर्णम ने बताया कि उनकी आंखों पर हमेशा काले कपड़े…

Read More

श्रीनगर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा जवाब है और आतंकवादियों ने ‘धर्म’ के आधार पर निर्दोष लोगों की हत्या की और उनके खिलाफ कार्रवाई उनके ‘कर्म’ के आधार पर की गई। श्रीनगर पहुंचने के तुरंत बाद राजनाथ सिंह बादामी बाग छावनी पहुंचे, जहां उन्होंने सैनिकों को संबोधित किया। 22 अप्रैल को पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किए जाने के बाद यह जम्मू-कश्मीर का उनका पहला दौरा…

Read More

नालंदा,बिहारशरीफ। राजगीर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित फेंसिंग प्रतियोगिता में हरियाणा ने पुरुषों की फॉइल टीम इवेंट में रोमांचक मुकाबले के बाद रजत पदक जीता, जबकि महिलाओं की स्पर्धा में महाराष्ट्र ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुषों की टीम स्पर्धा में हरियाणा और महाराष्ट्र के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली जिसमें अंततः महाराष्ट्र की टीम विजेता बनी। महाराष्ट्र ने महिला टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।कोच अजींक्य धुंधारे ने कहा, “मुकाबला काफी कड़ा था, खासकर हरियाणा और महाराष्ट्र के बीच। हमारी टीम में ज्यादातर खिलाड़ी एनसीओई औरंगाबाद से हैं और उन्होंने बेहतरीन…

Read More

रांची । झारखंड के 18 जिलों में कहीं- कहीं 16 मई से गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जिन इलाक़ों में वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है उनमें राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और कोडरमा को छोड़कर सभी जिले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 16 मई के बाद से झारखंड में गर्मी में कमी आएगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी…

Read More

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र के राधास्वामी सत्संग गेट के पास बुधवार की रात लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक जोड़े पर टांगी से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। इस हमले में भोला बिरुआ उर्फ रितेश बिरुआ (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ रह रही सीता मार्डी गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सीता मार्डी और भोला एक वर्ष से साथ रह रहे थे। सीता मार्डी विवाहित…

Read More

रियाद। सऊदी अरब में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा की मुलाकात ने मध्य पूर्व के कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। इनमें इजराइल प्रमुख है। शरा पर कभी 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम था। सऊदी में जन्मे शरा पूर्व जिहादी हैं। सीरिया में सशस्त्र इस्लामी विद्रोह का नेतृत्व करने से पहले इराक में अमेरिकी सेना के खिलाफ लड़ाई में कई साल बिता चुके हैं। शरा को सीरिया के क्रूर तानाशाह बशर अल-असद को निर्वासित करने का श्रेय दिया जाता है। शरा सशस्त्र संघर्ष के दौरान आतंकी अबू मोहम्मद अल-जोलानी के नाम…

Read More

पटना। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार के दरभंगा हवाईअड्डे पर पहुंच गए हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। दरभंगा में राहुल को छात्रों के साथ ‘शिक्षा न्याय संवाद’ करना है लेकिन कार्यक्रम स्थल को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता आंबेडकर छात्रावास में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ करने पर अड़े हुए हैं। हालांकि, दरभंगा जिला प्रशासन ने आंबेडकर छात्रावास में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी है। प्रशासन ने यह कार्यक्रम टाउन हॉल में करने की इजाजत दी है। दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने…

Read More

अवंतीपोरा: अवंतीपोरा के त्राल इलाके के नादर लोरगाम में गुरुवार सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। एक अधिकारी ने बताया कि चल रहे ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। हालांकि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी ही नही हों पाई है। फिलहाल क्षेत्र में अभियान जारी है।अधिकारी के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में बलों ने भी मोर्चा संभाला और मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। शोपियां में लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर इससे पहले मंगलवार को…

Read More