Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

रांची में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 15, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की टीम ने बुधवार की देर रात अभियान चलाया। इस दौरान 50 से ज्यादा ठेले और खोमचों को जब्त कर लिया। अभियान के दौरान निगम की टीम को भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा।

निगम ने मोरहाबादी के बिजली ऑफिस से लेकर पंचमुखी मंदिर तक अतिक्रमण चलाया। निगम की टीम ने इस दौरान सड़क पर लगा कर रखे गए अवैध रूप से ठेलों को जब्त कर लिया। कई अवैध निर्माण को ध्वस्त भी किया। जैसे ही दुकानदारों को यह पता चला कि नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जा रही है। वे लोग मौके पर पहुंच गए और रात में ही जबरदस्त हंगामा किया। इसके बावजूद नगर निगम की टीम ने अपनी कार्रवाई पूरी की। इस कार्रवाई के दौरान महिला दुकानदार कई बार निगम की टीम के साथ भिड़ गईं।

दुकानदारों ने गुरुवार की सुबह मोरहाबादी में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के पास बांस बल्ली लगाकर सड़क जाम कर दिया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

दुकानदारों का आरोप है कि उनकी रोजी-रोटी पर निगम छीनने का काम किया है। सिर्फ उनके ठेले ही नहीं बल्कि सब्जी, फल और दूसरी तरह के कई सामान निगम की ओर से नष्ट कर दिए गए। दुकानदारों का आरोप है कि बिना सूचना के यह कार्रवाई की गई।

जाम की सूचना पर लालपुर थानेदार रूपेश कुमार सिंह और टीओपी प्रभारी विकास दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझा बुझाकर जाम हटाया। लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई है। पूरी कार्रवाई निगम की ओर से की गई है। फिलहाल दुकानदारों को समझा बूझाकर सड़क से जाम को हटा दिया गया है।

See also  प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.