Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

रांची में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, वीर जवानों के शौर्य को किया नमन

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 14, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। देश के अन्य राज्यों की तरह झारखण्ड की राजधानी रांची में भी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना के जवानों के शौर्य को नमन किया और उनके प्रति आभार जताया। यात्रा में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान सभी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाये और बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ के डायलॉग भी बजाये।

यह तिरंगा यात्रा शहीद चौक से निकलकर कोकर स्थित डिस्टलरी के समीप बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर संपन्न हुआ। भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर भाजपा नेताओं ने धरती आबा को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने कहा कि धरती आबा का जीवन और समाज के लिए समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता भारत की सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम का परिचायक है। तिरंगा यात्रा भारत के शौर्य और सेना के अदम्य साहस को समर्पित है। मातृभूमि की रक्षा में अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे सभी वीर जवानों को प्रणाम। उन्होंने कहा कि भारतीय फौज ने जो वीरता, पराक्रम दिखाया, वह उनका कर्तव्य था और अब जनता अपना कर्तव्य पूरा कर रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

तिरंगा यात्रा में बाबूलाल मरांडी, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, रांची विधायक सीपी सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, पूर्व विधायक जीतू चरण राम, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धीरज महतो, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, निवर्तमान डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, भाजपा नेता सुबोध सिंह गुड्डू, आरती कुजूर, सत्यनारायण सिंह, अमित कुमार, रोमित नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य पार्टी के अन्य नेता, कार्यकर्ता और रांची के नागरिक मौजूद थे।

See also  जमशेदपुर में जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.