Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

ट्रम्प ने कहा था भारत-पाकिस्तान तनाव सुलझाया, अब बयान से मुकरे

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 15, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

दोहा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज स्वीकार किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने में उनकी भूमिका केवल मददगार की थी, उन्होंने संघर्ष नहीं रुकवाया है। ट्रम्प का आज का यह बयान उनके पिछले दावों से अलग है, जिसमें वे संघर्ष विराम का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे थे।

पिछले चार दिनों से लगातार राष्ट्रपति ट्रम्प अलग-अलग मंचों से इस बात को दोहरा रहे थे कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को शांत करने में अहम भूमिका निभाई। आज ट्रम्प ने कहा कि अगर स्थिति नहीं संभाली जाती, तो ‘एक अलग तरह की मिसाइलें’ चल सकती थीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके प्रयासों से यह संकट टल गया और दोनों देशों ने व्यापार की दिशा में सोचने की पहल की।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने आज कतर के अल उदीद एयर बेस पर अमेरिकी सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कहना चाहता कि मैंने ऐसा किया, लेकिन मैंने पिछले सप्ताह पाकिस्तान और भारत के बीच समस्या को सुलझाने में निश्चित रूप से मदद की, जो अधिक से अधिक शत्रुतापूर्ण होती जा रही थी और अचानक आपको एक अलग प्रकार की मिसाइलें दिखाई देने लगीं और हमने इसे सुलझा लिया।”

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मैं यहां से बाहर निकलूं और दो दिन बाद यह न सुनूं कि मामला फिर बिगड़ गया है… लेकिन मुझे लगता है कि अब मामला सुलझ गया है।” उन्होंने यह भी कहा, “मैं कुछ भी सुलझा सकता हूं… पर यह मामला तो हज़ार साल से चल रहा है। मैं नहीं जानता कि यह सुलझाना इतना आसान है।”

See also  अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच में नया खुलासा, कैप्टन ने ही दोनों इंजन के स्विच बंद किए

उल्लेखनीय है कि भारत पहले दिन से अमेरिका की भूमिका को अस्वीकारता आया है। भारत का कहना है कि संघर्ष विराम का अनुरोध पाकिस्तान की ओर से आया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने संघर्ष विराम से जुड़े घटनाक्रम के बारे में बकायदा समयबद्ध हुए घटनाक्रम की जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री ने भी अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में यही बात कही थी। ट्रम्प के बयानों के चलते देश की स्थानीय राजनीति में भी काफी कुछ सवाल उठने लगे थे। उनके इस उलझे बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों और मीडिया में तीखी प्रतिक्रियाएं आई थीं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.