Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बिकवाली का जोर, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 16, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में आज बिकवाली का जोर रहा। इस वजह से दबाव की स्थिति रही। लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान से शेयर बाजार की चाल में उतार-चढ़ाव नजर आया। सुबह 10 बजे तक के कारोबार में बिकवाल भारी पड़ते नजर आए। इस समय सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 0.25 प्रतिशत लुढ़क चुका था।

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एटरनल, आयशर मोटर्स, अडाणी एंटरप्राइजेज और एनटीपीसी के शेयर 2.13 प्रतिशत से लेकर 1.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजी और इन्फोसिस के शेयर 2.60 प्रतिशत से लेकर 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,410 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,848 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 562 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 138.11 अंक की कमजोरी के साथ 82,392.63 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 82,514.81 अंक तक पहुंचा, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 82,201.49 अंक तक गोता भी लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 254.50 अंक की कमजोरी के साथ 82,276.24 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

See also  बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'सैयारा' का जलवा जारी

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 2.55 अंक की सांकेतिक तेजी के साथ 25,064.65 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद लगातार हो रही खरीद बिक्री के कारण इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होता रहा। खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 25,070 अंक के स्तर तक पहुंचा, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर ये 24,975.80 अंक तक गिर भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 63.80 अंक टूट कर 24,998.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 1,200.18 अंक यानी 1.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 82,530.74 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 395.20 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,062.10 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.