Author: दिनरात खबर

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औरंगाबाद जिले के नबीनगर में 29947.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सुपर थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास 30 मई को करेंगे। इससे बिहार को 1500 मेगावाट बिजली मिलेगी। यह एनटीपीसी का देश में दूसरा सबसे बड़ा विद्युत उत्पादन संयंत्र होगा। सम्राट चौधरी ने बिहार की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को देखते हुए नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन (एनएसटीपीएस) के क्षमता विस्तार स्टेज-2 को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि स्टेज-2 के तहत यहां पर 800-800 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली तीन नयी इकाइयां…

Read More

रांची । भाजपा नेता चंपाई सोरेन के बयानों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो )के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को राज्य की जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ के नाम पर झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार के स्पेशल टास्क फोर्स के गठन का असली मकसद आदिवासी समाज को डराने और कमजोर करने का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों के नाम पर राजनीति कर रही है, लेकिन सत्ता में…

Read More

वेटिकन सिटी। इतिहास में पहली बार अमेरिका से चुने गए पोप, पोप लियो चौदहवें ने रविवार को अपने आधिकारिक पोंटिफिकेट (पोप पद) की शुरुआत की। उन्होंने कैथोलिक चर्च और दुनिया में व्याप्त ध्रुवीकरण को खत्म करने और एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। यह संदेश उन्होंने संत पेत्रुस स्क्वायर में आयोजित एक भव्य उद्घाटन समारोह में दिया, जहां लगभग 2 लाख श्रद्धालु, राष्ट्राध्यक्ष, धार्मिक नेता और शाही प्रतिनिधि मौजूद रहे। 69 वर्षीय अगस्टिनियन मिशनरी पोप लियो चौदहवें ने अपने पहले पोपमोबाइल यात्रा के दौरान भीड़ का अभिवादन किया, बच्चों को आशीर्वाद दिया और अमेरिकी, पेरूवियन समेत कई देशों के…

Read More

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में आयोजित 34वें अरब लीग शिखर सम्मेलन के दौरान फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फत्ताह अल-सीसी ने गाजा पट्टी में इस्राइली सैन्य अभियान को तत्काल और स्थायी रूप से समाप्त करने की पुरजोर अपील की। राष्ट्रपति अब्बास ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरब देशों से आग्रह किया कि वे एक सामूहिक अरब योजना को अपनाएं, जिसका उद्देश्य इजराइली हमलों को रोकना और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करना हो। उन्होंने कहा कि, “टिकाऊ शांति केवल इजराइली कब्जे की समाप्ति और फिलीस्तीनी जनता को उनके पूर्ण अधिकार मिलने के बाद ही संभव…

Read More

रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के चुनाव को लेकर वोटिंग प्रक्रिया रविवार को सुबह 8:30 बजे से शुरु हो गई है। जो शांतिपूर्ण ढंग से जारी हैं। सभी उम्मीदवारों ने मतदान कर अपनी-अपनी मौजूदगी दर्ज कराई हैं। इस क्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और जेएससीए के सदस्य सौरभ तिवारी ने भी मतदान किया। बताया गया कि दोपहर दो बजे से वोटों की गिनती शुरु की जाएगी। वोटिंग के लिए कुल सात बूथ बनाए गए हैं। जेएससीए के लिए 718 वोटर मतदान करेंगे। 15 पदों के लिए मैदान में कुल 30 उम्मीदवार हैं। निर्वाचन पदाधिकारी पूर्व निर्वाचन आयुक्त आईएएस एन…

Read More

नवादा। बिहार में नवादा जिले के नगर थाने के ककोनिया पर रविवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया । नवादा जिले के नरहट थाना के छोटी पाली निवासी पूर्व उप मुखिया पंकज चंद्रवंशी,नथ्थू चंद्रवंशी और कारू चंद्रवंशी की बारात से वापसी के क्रम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है।भाई दुर्गा चंद्रवंशी और जयनंदन चन्द्रवंशी गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका पावापुरी अस्पताल में इलाज केलिए भेज गया।वे लोग जिले के रुपौ थाना अंतर्गत धनवां गांव…

Read More

खंडवा। इटारसी से भुसावल की ओर जा रही गाड़ी संख्या 11072 वाराणसी- लोकमान्य तिलक कामायनी एक्सप्रेस में शनिवार को दोपहर में बम होने से सूचना से रेलवे प्रशासन में हडकंप मच गया। चार कंट्रोल रूम से होते हुए सूचना खंडवा जंक्शन पहुंची। खंडवा स्टेशन पर ट्रेन को रोककर स्निफर डॉग की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। सभी 22 बोगियों की जांच की गई। जांच में कोई भी विस्फोटक या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। महाराष्ट्र के भुसावल कंट्रोल रूम से खंडवा जीआरपी को बम की सूचना मिली थी। जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीमें सक्रिय हो गई थी।…

Read More

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज अपना 101वां मिशन लॉन्च किया। दो चरणों तक सफलता से प्रदर्शन करने के बाद तीसरे चरण में इसमें कुछ खामियां आई जिससे यह मिशन पूरा नहीं हो पाया। इसरो ने रविवार को EOS-09 सेटेलाइट लॉन्च किया। इसराे के चीफ वी नारायणन ने पुष्टि की कि रविवार को प्रक्षेपित किए गए ईओएस-09 सेटेलाइट का प्रक्षेपण पूरा नहीं हो सका और वैज्ञानिक पूरे प्रदर्शन का आगे अध्ययन कर रहे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वी नारायणन ने कहा कि प्रक्षेपण के बाद पहले दो चरणों ने उम्मीद के मुताबिक…

Read More

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 58वें मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को मायूसी का सामना करना पड़ा। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार बारिश के कारण टॉस भी संभव नहीं हो सका और अंततः अंपायरों ने रात्रि 10:24 बजे मैच रद्द करने का निर्णय लिया। बारिश से मुकाबला रद्द होने के चलते दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए गए। इस परिणाम ने आरसीबी को 17 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया, जबकि कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पूर्णविराम…

Read More

मूलिंग। तेलंगाना के मुलुगु जिले में माओवादियों को बड़ा झटका लगा है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत शनिवार को जहां 20 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है वहीं आठ माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। ऑपरेशन कगार का भी माओवादियों पर असर दिख रहा है।पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। माओवादी पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्यरत सदस्यों ने आज जिला पुलिस अधीक्षक शबरीश के समक्ष आत्मसमर्पण किया। नक्सली तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की इच्छा दिखा रहे हैं। पुलिस का कहना अब माओवादी संघर्ष छोड़ कर आत्मा समर्पण समर्पण करने और हथियार छोड़कर…

Read More