नई दिल्ली। आईटी सर्विस देने वाली कंसल्टिंग फर्म वर्चुअल गैलेक्सी इंफोटेक के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। कंपनी के शेयर 142 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 26.76 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 180 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के तुरंत बाद खरीदारी के सपोर्ट से यह शेयर उछल कर 189 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गया। इस तरह पहले दिन के कारोबार में ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को करीब 33.10 प्रतिशत का मुनाफा हो गया।…
Author: दिनरात खबर
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं। यह उनकी हड्डियों तक फैल चुका है। बाइडेन के कार्यालय ने रविवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि प्रोस्टेट कैंसर ने आक्रामक रूप से पूर्व राष्ट्रपति को संक्रमित कर दिया है। यह उनकी हड्डियों तक फैल गया है। इस खबर से दुखी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन के प्रति सहानुभूति जताते हुए चिंता जताई है। सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन को मूत्र संबंधी लक्षणों में वृद्धि का अनुभव होने के बाद जांच कराई गई। शुक्रवार को…
– नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की ओर से भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों सहित नागरिक ठिकानों को निशाना बनाए जाने की आशंकाएं थीं, जिनमें अमृतसर का स्वर्ण मंदिर सबसे प्रमुख था। इसका मुकाबला भारत ने अपनी वायु रक्षा प्रणालियों से करके अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाया। भारतीय सेना ने सोमवार को पंजाब के अमृतसर में एक डेमो दिखाया कि कैसे आकाश मिसाइल प्रणाली, एल-70 एयर डिफेंस गन सहित अन्य हथियारों के जरिए सेना के हवाई रक्षा गनर्स ने पाकिस्तान की सेना के नापाक इरादों को विफल…
पूर्वी सिंहभूम। जिले में टेल्को, सिदगोड़ा के बाद साकची क्षेत्र में अपराधियों ने छिनताई की घटना को अंजाम दिया हैं। लगातार शहर में हो रहे छिनतई से शहर वासी सहमें हुए हैं। इस कड़ी में रविवार रात साकची थाना क्षेत्र में एसएसपी ऑफिस के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में नकदी, जेवर और मोबाइल फोन था। घटना रविवार की रात की है। जब सोनारी बालीचेला स्कूल के पास रहने वाली राधिका देवी अपने पति मालदीप सिंह के साथ मायके से घर लौट रही थीं। दोनों जैसे ही जमशेदपुर के…
कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाब रोड स्थित ओम होमियो हॉल नामक अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक में एक झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज किए जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह गांव निवासी छोटेलाल मेहता (45) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार छोटेलाल मेहता रविवार को रात के करीब 8 बजे डोमचांच बाजार से अपने घर बेहराडीह लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उनके शरीर पर हल्की चोटें आईं। इसके पश्चात जब वे घर पहुंचे तो…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में 3.35 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। इनमें सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। दूसरी ओर, टॉप 10 में शामिल 1 कंपनियों के मार्केट कैप में 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई। इस सप्ताह के कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), आईटीसी, बजाज फाइनेंस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस के मार्केट…
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे यूक्रेन के साथ युद्ध विराम सुनिश्चित करने के लिए आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन करेंगे। क्रेमलिन ने पुष्टि की कि दोनों नेता बात करेंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि वे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ-साथ नाटो के नेताओं को भी फोन करेंगे। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में यह जानकारी दी गई। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कल संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की है। फ्रांस और ब्रिटेन के नेता भी…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुत करने के लिए गठित बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों से खुद को अलग कर लिया है। केंद्र सरकार को इसकी औपचारिक सूचना दे दी गई है। यह निर्णय हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके जवाब में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सामने आया है। केंद्र सरकार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सदस्यों सहित 32 देशों और यूरोपीय संघ के मुख्यालय ब्रुसेल्स में सात प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है,…
नई दिल्ली। विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर की आज से नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा शुरू हो रही है। यह 24 मई तक चलेगी। इस दौरान वह इन देशों के नेताओं और विदेशमंत्रियों से मुलाकात कर उन्हें आतंकवाद के पर्याय बन चुके पाकिस्तान का करतूतों से अवगत कराएंगे। विदेश मंत्रालय ने कल बताया था कि डॉ. जयशंकर 19 से 24 मई तक नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वो तीनों देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर चर्चा करेंगे। उम्मीद है कि जयशंकर तीनों देशों…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से मात दी। दिल्ली की ओर से मिले 200 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 6 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। एक ओर जहां जीत के साथ गुजरात प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनीं। वहीं दिल्ली की हार ने पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी प्लेऑफ का स्पॉट फिक्स कर दिया। अब सिर्फ चौथे स्थान के लिए मुंबई, दिल्ली और लखनऊ में होड़ रहेगी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले…
