सरायकेला: कोलाबीरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। शुक्रवार को कोलाबीरा बस्ती निवासी विपुला महतो बैंक ऑफ इंडिया की कोलाबीरा शाखा से 50,000 रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। करीब सवा 11 बजे जब वे दुर्गा मंदिर के पास बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचीं, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका रुपयों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। यह घटना कोलाबीरा टीओपी (ठाना आउट पोस्ट) से महज 200 फुट की दूरी पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लूट के बाद दोनों आरोपी सरायकेला की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही…
Author: दिनरात खबर एडिटर
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के पेनार रोड में रहने वाले डॉ. बारीन सरकार के साथ 29 मई को एक बड़ी धोखाधड़ी की घटना घटी। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे दो बदमाश उनके घर में घुस आए। दोनों ने खुद को जेवर चमकाने वाला बताया और घर के अंदर काफी देर तक रुके। इस दौरान उन्होंने कई गहनों को चमकाने के बहाने अपने कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद जैसे ही उन्हें मौका मिला, दोनों बदमाश सारे गहने लेकर चुपचाप फरार हो गए। जब डॉ. बारीन सरकार को धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तब तक दोनों आरोपी काफी दूर…
गम्हरिया (झारखंड): 21वीं सदी के भारत में जहां एक ओर देश विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर समाज के कुछ हिस्सों में आज भी अंधविश्वास और रूढ़िवादी सोच लोगों की जिंदगी को बर्बाद कर रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गायत्री नगर से सामने आया है, जहां विधवा कौशल्या महतो को पड़ोसियों ने डायन बताकर सामाजिक बहिष्कार का शिकार बना दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पड़ोसी दिलीप घोष की नज़र कौशल्या की संपत्ति पर है। उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने की वजह…
जमशेदपुर: आज़ाद नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 स्थित एक मकान में 25 वर्षीय नवविवाहिता तराना तबस्सुम ने गुरुवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि तराना कुछ समय से अपनी ननद के घर ठहरी हुई थीं। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। तराना की शादी महज कुछ महीने पहले, 28 दिसंबर 2024 को हुई थी। उनके पति वर्तमान में दुबई में कार्यरत हैं। तराना का मायका और ससुराल दोनों ही कपाली क्षेत्र में हैं। गुरुवार…
लाहौर: पाकिस्तान की जमीन पर भारत विरोधी साजिशें एक बार फिर उजागर हो गईं हैं। पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह कसूरी बुधवार को लाहौर में आयोजित एक रैली में भारत के खिलाफ खुलकर जहर उगलता नजर आया। इस रैली में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, लश्कर कमांडर और पाकिस्तानी सुरक्षा बल भी मौजूद थे। कसूरी ने दावा किया कि वह “हिन्दुस्तान के दिल में कांटे की तरह” मौजूद है और पहलगाम हमले के बाद उसकी लोकप्रियता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कसूरी ने चुनौती देते हुए कहा, “मोदी…
गंगटोक: उत्तरी सिक्किम में गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ । पर्यटकों को ले जा रही एक टैक्सी तीस्ता नदी में गिर गई। वाहन में चालक सहित 11 लोग सवार थे। दो लोगों को गंभीर हालत में निकाला गया है। बाकी अन्य लापता हैं। यह हादसा उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग-मुन्शीथांग मार्ग पर हुआ। टैक्सी सड़क से लगभग 1,000 फीट नीचे तीस्ता नदी में गिर गई। वाहन में चालक सहित 11 लोग सवार थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन, सिक्किम पुलिस, भारतीय सेना, आईटीबीपी और स्थानीय लोगों की मदद से खोज…
चंडीगढ़: पंजाब के मुक्तसर साहिब में स्थित पटाखा फैक्टरी में रात को हुए विस्फोट में पांच कारीगरों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। घायलों के निकटवर्ती अस्पतालों और बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने पांच कारीगरों की मौत की पुष्टि की है। मगर उनका विवरण जारी नहीं किया है। विस्फोट से पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। दो व्यक्ति लापता बताए जा रहे हैं। Punjab | 4 killed and more than 20 injured in a blast at firecracker factory in Sri Muktsar Sahib, late last night.#Punjab #firecrackerfactory #BLAST #SriMuktsarSahib pic.twitter.com/cFBexkTANY — Diksha singh (@DikshaSingh7522) May…
अररिया: अररिया जिले में नशीली पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को एसएसबी की टीम ने विफल कर दिया। गुरुवार शाम बेला समवाय की एसएसबी 56वीं बटालियन की टीम ने 205 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सहायक अवर निरीक्षक नंद लाल वर्मा के नेतृत्व में की गई, जिसमें छह सदस्यों की टीम शामिल थी। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बसमतिया थाना क्षेत्र के बेला गांव वार्ड संख्या 8 निवासी उमेश शर्मा उर्फ उमेश खतवे (पिता- सोमी शर्मा उर्फ सोमी खतवे) के रूप में हुई है। उमेश भारत-नेपाल सीमा से महज 10 मीटर की…
रांची: झारखंड में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गर्मी और उमस काफी बढ़ गई है। खासकर रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज जैसे शहरों में लोगों को चिलचिलाती गर्मी और भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है। रांची में शुक्रवार को अधिकतम 93 प्रतिशत तक उमस दर्ज की गई, जिससे लोग बेचैनी महसूस कर रहे हैं। डालटेनगंज और जमशेदपुर में तापमान फिर से बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। वहीं गोड्डा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लातेहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस…
मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को राज्य भर में एक ही दिन में 86 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 383 पर पहुंच गई है। वहीं अब तक राज्य में कोरोना से छह लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। फिलहाल महाराष्ट्र में कोविड को लेकर सर्वे चल रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इन कोविड मरीजों का नियमित इलाज किया जा रहा है। फिलहाल राज्य में कोविड के मामले…
