मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को राज्य भर में एक ही दिन में 86 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 383 पर पहुंच गई है। वहीं अब तक राज्य में कोरोना से छह लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। फिलहाल महाराष्ट्र में कोविड को लेकर सर्वे चल रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इन कोविड मरीजों का नियमित इलाज किया जा रहा है। फिलहाल राज्य में कोविड के मामले कम हैं। कोविड मरीजों में हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के जरिए कोविड जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि कोई भी घबराए नहीं।
राज्य में कोरोना के आंकड़े
- जनवरी 2025 से अब तक किए गए कोविड टेस्ट की संख्या- 8868
- जनवरी 2025 से अब तक पॉजिटिव मरीज- 521
- अब तक ठीक हुए मरीज-132
- बुधवार को मिले मरीज- 86 (मुंबई-36, ठाणे महानगरपालिका-24, कल्याण महानगरपालिका-2, नवी मुंबई महानगरपालिका-4, पनवेल महानगरपालिका-4, रायगढ़-1, पुणे महानगरपालिका-9, पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका-3, नागपुर महानगरपालिका और अहिल्यानगर महानगरपालिका-2)
- सक्रिय मरीज- 383
- जनवरी 2025 से अब तक मुंबई में कुल मरीजों की संख्या- 352
सभी निदान किए गए मरीज हल्के लक्षण वाले हैं। जनवरी 2025 से अब तक कुल 6 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें 5 मरीज सह-रुग्णता से पीड़ित थे। इनमें से एक मरीज को नेफ्रोटिक सिंड्रोम के साथ हाइपोकैल्सीमिक शॉक था और दूसरे को कैंसर था। साथ ही, तीसरे मरीज को ब्रेन स्ट्रोक (सेरेब्रोवैस्कुलर डिजीज) था और उसे दौरे पड़ रहे थे। चौथे मरीज को डायबिटिक कीटोएसिडोसिस था। जबकि पांचवें मरीज को आईएलडी (इंटरस्टीशियल लंग डिजीज) था और छठी मरीज 47 वर्षीय महिला है और महिला को बुखार और सांस लेने में तकलीफ के लक्षण थे।
