Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

रांची की महिला से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी, केंद्रीय एजेंसी का अफसर बता किया डिजिटल अरेस्ट

दिनरात खबर एडिटरBy दिनरात खबर एडिटरMay 31, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुबई से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने एक महिला को केंद्रीय जांच एजेंसी का अफसर बनकर पहले डिजिटल अरेस्ट किया और फिर उनसे 1.39 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद सीआईडी ने तेलंगाना और मिजोरन से 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की पहचान बी इशाक अहमद, कुनापुली सुब्रमण्या शर्मा और लालदुहसांगा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार रांची की पीड़िता को 15 मई को एक व्हाट्सऐप कॉल आया, जिसमें खुद को सीबीआई का अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इसके बाद डर और दबाव में महिला से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की रकम ठग ली गयी। जांच में पता चला कि कुनापुली इंपैक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से आईसीआईसीआई बैंक में एक खाता खुला था। यहीं पर ठगी की रकम ट्रांसफर की गयी। एनसीआरपी पोर्टल की जांच में सामने आया कि खाते में एक ही दिन में 1.72 करोड़ रुपये की ठगी के पैसे जमा किए गए। इस खाते को लेकर देशभर के कई राज्यों में 15 शिकायतें मिली हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल, बिहार, केरल, महाराष्ट्र, यूपी और गोवा शामिल हैं।

सीआईडी की पूछताछ में आरोपी कुनापुली सुब्रमण्या शर्मी ने बताया कि उनका गैंग दुबई के साइबर क्राइम सिंडिकेट के साथ मिलकर काम करता था। यह सिंडिकेट आरएके बैंक दुबई के खातों का इस्तेमाल करता था और भारत में फर्जी कंपनियों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम को ट्रांसफर करता था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से यूएई रेसिंडेंट आईडी, व्हाट्सऐप चैट, 4 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड और कई अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। बी इशाक अहमद को तेलंगाना के पुरानी हवेली इलाके से, कुनापुली सुब्रमण्या शर्मा को अमेरपेठ, हैदराबाद से और लालदुहसांगा को मिजोरम के आइजॉल से गिरफ्तार किया गया है।

See also  जमशेदपुर: एआई कभी भी एचआर प्रोफेशनल को प्रतिस्थापित नहीं कर सकता: डायरेक्टर

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को रांची लाया गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। यह मामला न सिर्फ झारखंड बल्कि देशभर में सक्रिय साइबर अपराधियों की सच्चाई को उजागर करता है। सीआईडी की कार्रवाई अब अन्य राज्यों और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों की जांच की ओर बढ़ रही है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.