मधुबनी। जिला के सीमावर्ती अंचल कार्यालय जयनगर में शनिवार की सुबह निगरानी विभाग ने दस्तक दी। अंचल निरीक्षक को तीन लाख घुस लेते निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया। निगरानी टीम ने अपने अंचल निरीक्षक अजय कुमार मंडल को गिरफ्तार किया।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंचल निरीक्षक अजय कुमार मंडल जमीन का दाखिल खारिज एवं म्यूटेशन कराने के नाम पर आवेदन कर्ता से तीन लाख रुपये घुस की मांग की थी। आवेदन कर्ता ने इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम को सूचना दिया था। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार को अहले सुब अंचल निरीक्षक अजय कुमार मंडल के आवास के पास थे। इसी दौरान अंचल निरीक्षक द्वारा आवेदक से पैसा लेने पर निगरानी की टीम द्वारा गिरफ्तर कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपित को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम कागजी कार्रवाई पूरी कर पटना लेकर गयी। दस सदस्यीय निगरानी अन्वेषण टीम का नेतृत्व धावा दल प्रभारी डीएसपी सुजीत सागर, डीएसपी पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी कर रहे थे। जिला प्रशासन के कोई भी अधिकारी कुछ भी वक्तव्य देने से बचते रहे।
