Author: दिनरात खबर

प्रसिद्ध पंजाबी गायक मिलिंद गाबा जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी फैशन व्लॉगर प्रिया बेनीवाल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। हाल ही में मिलिंद और प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी की घोषणा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “गाबा की कहानी में कोई ट्विस्ट नहीं है, जुड़वां बच्चे हैं।” मिलिंद और प्रिया ने पोस्ट में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें दो बच्चे नीले और गुलाबी कपड़ों में लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रिया ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक इमोशनल कैप्शन लिखा, “कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा, लेकिन…

Read More

पटना:  राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही परिवार से भी तेजप्रताप को दूर कर दिया गया है। अब तेजप्रताप की पार्टी और परिवार में किसी तरह की कोई भूमिका नहीं रहेगी। रविवार काे लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए यह लिखा कि “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे…

Read More

लोहरदगा । नेशनल हाईवे 39 कुड़ू – चंदवा मुख्य पथ पर कुड़ू और चंदवा थाना की सीमा पर चंदवा थाना क्षेत्र के सेन्हा खेल मैदान के समीप रविवार को कार और मालवाहक वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी का इलाज कुड़ू सीएचसी में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। घटना की सुचना के बाद चंदवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि मेदनीनगर पलामू…

Read More

रांची। राजधानी रांची में बेवजह अड्डेबाजी करने वालों की अब खैर नहीं है। रांची पुलिस ने ऐसे असमाजिक तत्वों और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू भी कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर रात में अड्डेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार की रात पुलिस ने अभियान चलाया और 50 से अधिक लोगों को पकड़ा। । यह अभियान डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर चलाया गया। दरअसल, चन्दन कुमार सिन्हा ने शनिवार की रात अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से एक मोबाइल नंबर साझा किया…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने ‘मन की बात’ की 122वीं कड़ी में देश के सामने अपनी बातों को रखा। ‘मन की बात’ की ये कड़ी छत्तीसगढ़ के लिए काफी खास रही। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस दंतेवाड़ा में कभी माओवाद चरम पर था, वहां आज शिक्षा का परचम लहरा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ में हुए बस्तर ओलंपिक और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में साइंस लैब के बारे मे जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के…

Read More

रांची। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार झारखंड दौरे पर रविवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और बिरसा मुंडा संग्रहालय जाकर धरती आबा की स्मृतियों का अवलोकन भी किया। ओम बिरला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को मैं प्रणाम करता हूं। ये धरती जनजातीय समुदाय की संस्कृति है। बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय, जंगल-जमीन, आदिवासी की संस्कृति को बचाने के लिए उन्होंने…

Read More

पूर्वी चंपारण।  जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र मे कार व ट्रक की टक्कर में कार सवार दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल है। घटना शनिवार की देर रात स्टेट हाइवे 74 केसरिया-खजुरिया मार्ग पर जलवा टोला के समीप हुई। इस भयानक सड़क हादसे में मरने वालो की पहचान मूलत: तुरकौलिया थाना क्षेत्र के पशुरामपुर निवासी और वर्तमान में मोतिहारी शहर के बलुआ टाल में रह रहे जन प्रगति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार और केसरिया विधानसभा क्षेत्र से उनकी पार्टी की भावी उम्मीदवार ज्ञान्ती देवी के रूप में हुई है।…

Read More

खूंटी। खूंटी जिले में लगातार हो रहे अवैध और अंधाधुंध बालू उत्खनन सें एक ओर जहां नदियों के अस्तित्व पर ही संकट के बादल मंडरा रहे हैं, वहीं कई पुलों के ध्वस्त होने का भी खतरा उत्पन्न हो गया है। अवैध बालू उत्खनन के कारण खूंटी-तोरपा मार्ग पर बनई नदी अब नाले में तब्दील हो चुकी है। नदी में सिर्फ घास ही नजर आते हैं। यही एक नदी है, जहां श्रद्धालु सावन और अन्य महीनों में स्नान करने कें बाद यहीं का पवित्र जल लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कें लिए बाबा आम्रेश्वर धाम जाते हैं, पर अब बनई नदी में…

Read More

गिरिडीह। जिले के ताराटाड़ थाना इलाके के गिरिडीह – धनबाद मुख्य मार्ग में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ । बताया गया कि दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई है । दोनों वाहनों के चालकों की मौत के साथ 10 मवेशियों की भी जान चली गई ।मृतकों में एक की पहचान उमेश कुमार दास के तौर पर हुई है, जो मुफ्फसिल थाना इलाके के लेदा का रहने वाला था। उमेश सीमेंट लेकर द्वारपहरी आ रहा था।दूसरे मृत चालक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच का शवों को पोस्टमार्टम के…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने चार राज्यों गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। इन सीटों पर 19 जून को मतदान होगा और 23 को नतीजे आएंगे। आयोग ने रविवार को विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। यह उपचुनाव विधायको के निधन या इस्तीफे के कारण रिक्त हुई सीटों को भरने के लिए होंगे। उपचुनाव गुजरात की कड़ी (अनुसूचित जाति) और विसावदर सीट, केरल की नीलांबूर सीट, पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट और पश्चिम बंगाल की कालिगंज सीट पर होंगे।

Read More