Author: दिनरात खबर

रांची। बेड़ो थाना परिसर में शनिवार की रात पड़हा समाज के लोगों ने जमकर तोड़‌फोड़ की। समाज के लोगों ने थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में रखे गमलों, कुर्सियों और कुछ वाहनों को भी तोड़ डाला। साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न किया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अशोक कुमार राम ने बताया कि पड़हा समाज के लोगों ने पुलिस पर जेसीबी चालक के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में हमला बोल दिया। डीएसपी ने बताया कि महादानी मैदान बेड़ो में पड़हा महासम्मेलन का आयोजन…

Read More

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता के राजारहाट में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की नई इमारत का उद्घाटन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य एक पुख़्ता, सबूत-आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली की स्थापना करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिशा में तकनीक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। अमित शाह ने कहा, “हमारी कोशिश है कि आपराधिक न्याय प्रणाली बहस आधारित नहीं बल्कि साक्ष्य आधारित हो। इससे न केवल दोषियों को संदेह का लाभ मिलने से रोका जा सकेगा बल्कि पीड़ितों को भी न्याय सुनिश्चित किया जा सकेगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि…

Read More

लखनऊ। रविवार को अवकाश के बावजूद विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने काेर्ट से दाे साल की सजा पाने वाले अब्बास अंसारी की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी है। सचिवालय ने निर्वाचन आयोग को मऊ विधानसभा सीट रिक्त होने की भी सूचना भेज दी है। जानकारी हो कि मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी मऊ सदर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे। एक हेट स्पीच मामले में विशेष काेर्ट ने शनिवार को उन्हें गुनहागार माना और दो वर्ष की सजा सुनाई है। किसी भी मामले में दाे साल या उससे अधिक की सजा हाेने पर विधानसभा…

Read More

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नालंदा जिले के कल्याण, विगहा में खाली पड़ी भूमि पर 25 मीटर एवं 50 मीटर के शूटिंग रेंज निर्माण हेतु 24.21 करोड़ (चौबिस करोड़ एक्कीस लाख सनतानवे हजार रूपये) रुपये की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बिगहा स्थित इनडोर शूटिग रेंज से सटे पूरब व दक्षिण पूरब खाली पड़ी जमीन में 25 व 50 मीटर का आउटडोर रेंज बनाए जायगा। उन्होंने बताया कि कल्याण विगहा का 10 मीटर इनडोर शूटिग रेंज देश का दूसरा सबसे अच्छा रेंज…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में छह जून तक बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जो पूर्वी विदर्भ तक समुद्र से 0.9 किमी ऊपर बनी है। विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य के अलग-हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही तापमान में भी वृद्धि होने की आशंका व्यक्त की गई है। इधर, पिछले तीन-चार दिनों में राज्य में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है और उमस भी बढ़ा है। राजधानी रांची में तापमान जो पिछले चार-पांच दिनों पूर्व 30 डिग्री था यह बढ़कर 34…

Read More

भोपाल। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जिस तरह की नकारात्मकता देखने को मिली, उससे लग रहा था कि इस बार श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आएगी। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से ऐसा साफ हो चला है कि ऐसा नहीं होने जा रहा। आतंकी हमले के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर एवं पाकिस्‍तानी इलाकों में की गई एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद इस तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।…

Read More

नवादा। बिहार के नवादा में एक प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला नरहट थाना क्षेत्र के राहुल नगर का है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने रविवार को बताया कि घटना की शुरुआत 15 मई को हुई, जब एक लड़की और आशिक कुमार नाम के युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। लड़की की मां ने 23 मई को हिसुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम राजवंशी का बेटा आशिक कुमार शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया…

Read More

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के क्वालिफायर 2 में आज पंजाब किंग्स और मुम्बई इंडियस आपस में भिड़ेंगे। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले में जो टीम हारेगी उसके लिए यह टूर्नामेंट समाप्त हो जाएगा अर्थात वह टीम बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। जहां खिताबी मुकाबले में उस टीम का सामना 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वालिफायर 1 में आठ विकेट से हारने के बाद पंजाब किंग्स के पास फाइनल में पहुंचने के…

Read More

तेल अवीव/गाजा। इजराइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने पुष्टि की है कि बीते 13 मई को गाजा के दक्षिणी क्षेत्र खान यूनिस में किए गए एक बेहद सटीक हवाई हमले में हमास के वरिष्ठ नेता मुहम्मद सिनवार मारे गए। इस हमले में 30 सेकंड में 50 से अधिक बम गिराए गए थे। आईडीएफ के अनुसार, यह हमला खान यूनिस स्थित यूरोपीय अस्पताल के नीचे फैले हमास के भूमिगत सुरंग नेटवर्क और कमांड सेंटर को निशाना बनाकर किया गया था। हमले में सिनवार के अलावा राफा ब्रिगेड के कमांडर मुहम्मद शबाना और दक्षिण खान यूनिस बटालियन के कमांडर महदी क्वारा भी मारे…

Read More

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंच चुके हैं। शनिवार देर रात वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। भारी बारिश के बावजूद भाजपा नेताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आज यानी रविवार को शाह का दिनभर का कार्यक्रम है, जिसमें संगठनात्मक बैठक से लेकर विशिष्ट व्यक्तियों से मिलने का कार्यक्रम तक शामिल हैं। शनिवार रात लगभग पौने ग्यारह बजे अमित शाह का विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, पूर्व सांसद लॉकेट चटोपाध्याय, विधायक अग्निमित्रा पॉल समेत भाजपा के वरिष्ठ…

Read More