लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिना नाम लिए आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधा है। मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आकाश आनंद के दोबारा नेशनल के कोऑर्डिनेटर बनने से कुछ लोगों में बेचैनी दिखाई दे रही है। मायावती ने एक्स पर एक के बाद एक पोस्ट में लिखा कि देश में बीएसपी बहुजन हित की एकमात्र अम्बेडकरवादी पार्टी है तथा पार्टी हित में लोगों पर कार्रवाई करने व पश्चताप करने पर उन्हें वापस लेने की परम्परा है। इसी क्रम में आकाश आनन्द के उतार-चढ़ाव व…
Author: दिनरात खबर
नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का माहौल बना हुआ है। सोना आज 290 रुपये से लेकर 320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। भाव में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,640 रुपये से लेकर 97,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,500 रुपये से लेकर 89,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी आज तेजी आई है। इस तेजी के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार…
बैंकॉक। थाईलैंड ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक अपने नाम किए। दीपक और नमन तंवर ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया, जबकि महिला वर्ग में भी भारतीय बॉक्सर दमदार प्रदर्शन के साथ पदक तालिका में योगदान देती नजर आईं।दीपक और नमन तंवर ने दिलाया स्वर्णपुरुषों की 75 किलोग्राम भारवर्ग में दीपक ने उज्बेकिस्तान के अब्दुरखिमोव जावोखिर को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मुकाबले की शुरुआत में दीपक ने संयम से खेला, लेकिन पहले राउंड के मध्य से ही उन्होंने नियंत्रण बनाना शुरू कर दिया और अंत तक…
रामगढ़। रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी में खाद्य पदार्थों की अवैध धुलाई पर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार की रात से शुरू हुई छापेमारी सोमवार की अगले सुबह तक चली। इस दौरान कई वर्षों से ढोकर ले जाया जा रहे 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त किया गया है। इस दौरान तीन यात्री बसों को भारी जुर्माना भी लगाया गया है। बिहार राज्य से झारखंड में ले जा रहे खाद्य पदार्थ में बड़ी खेप नकली उत्पादों की हो रही है। कई जगह छापेमारी के बाद झारखंड सरकार ने इस पर सख्ती दिखाई। छापेमारी के दौरान 120 किलो नकली…
पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु रोड नंबर 5 निवासी मंतोष दत्ता के पुत्र सोमेन दत्ता (20) का शव सोमवार की सुबह रोड नंबर छह के समीप संदिग्ध हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता मंतोष दत्ता ने बताया कि उनका बेटा रविवार रात 11:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि रोड नंबर छह पर उसका शव पड़ा है। जब वे मौके पर…
केदारनाथ धाम। दिल्ली की मुख्य रेखा गुप्ता सपरिवार आज सुबह सात बजे केदारनाथ धाम पहुंचीं और दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं।केदारनाथ धाम में हेलीपैड पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) और केदार सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत किया। केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि वह परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने का अवसर पाकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं।बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम यहां वैश्विक विमानन सीईओ को संबोधित करने वाले हैं। वो शाम लगभग पांच बजे भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) की 81वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में हिस्सा लेंगे। इस एजीएम में प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता के अनुरूप विश्वस्तरीय हवाई अवसंरचना विकसित करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी चर्चा होनी है। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने एजीएम की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने एक्स हैंडल में प्रधानमंत्री के आज के कार्यक्रम को साझा किया है।…
पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित कुबरा पकड़िया में कार व नगद रूपये लूट होने की घटना झूठी साबित हुई है। जिसके बाद पुलिस झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने वाले पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि गोइठाहां गांव निवासी रविन्द्र प्रसाद ने 19 मई 2025 को थाना में आवेदन दिया था, जिसमें बताया था कि 18 मई की रात तीन लोगों ने हथियार का भय दिखाकर उनकी होंडा डब्लू आर वी गाड़ी लूट ली। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-05 ए एच 1888 है। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने रविवार को बताया कि मामले की गंभीरता…
अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) को एक नया विजेता मिलने जा रहा है। दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर 11 साल बाद फाइनल में जगह बना ली है। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 87 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम को 201 से ज्यादा रन के लक्ष्य तक पहुंचाया। इसके साथ ही अय्यर तीन अलग-अलग फ्रेंचाइज़ियों को आईपीएल फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। मुंबई ने रखा था 204 रनों का विशाल लक्ष्य बारिश की वजह से थोड़ी देर से शुरू हुए…
काठमांडू। राजतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन के चौथे दिन रविवार को पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के कुछ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। राजतंत्र समर्थकों ने कल से आंदोलन को और अधिक तेज आंदोलन करने की घोषणा की है। देश में राजतंत्र की वापसी और हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग लेकर 29 मई से जारी आंदोलन में आज उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। निषेधित क्षेत्र होने के कारण वहां भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।…
