रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने आज रविवार को दिल्ली से शराब कारोबारी विजय भाटिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया गया, जहां आरोपित को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय रायपुर में प्रस्तुत किया जा रहा है। भाटिया पर आरोप है कि उन्होंने विदेशी शराब उत्पादक कंपनियों और सप्लायर्स से कमीशन वसूलने की साजिश रची और इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। इस अवैध लेन-देन के जरिए सरकार को भारी मात्रा में राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया। जांच…
Author: दिनरात खबर
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को मोरहाबादी स्थित संकल्प शुक्ला पार्क और ऑक्सीजन पार्क में मॉर्निंग वॉक के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने खुद भी चाय पी और वहां मौजूद स्थानीय लोगों को भी चाय पिलवायी। इस दौरान प्रमुख रूप से वन नेशन-वन इलेक्शन पर प्रबुद्धजनों के साथ संवाद हुआ। इस संवाद में रक्षा राज्य मंत्री ने वन नेशन-वन इलेक्शन के लागू होने से देश में होने वाले लाभ से प्रबुद्धजनों को अवगत कराया। प्रबुद्धजनों ने रक्षा राज्य मंत्री के समक्ष इस व्यवस्था के लागू होने को लेकर अपनी सहमति जताई। संजय सेठ ने कहा…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का आदिवासियों से प्रेम महज छलावा है। उन्होंने कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री रहते बाबूलाल मरांडी ने अपने कार्यकाल में कोयलकारो परियोजना और नेतरहाट के फील्ड फायर रेंज के विरोध में उतरे आदिवासियो पर गोलियां चलवाई। वहीं विपक्ष में रहने पर वे आदिवासियों की जमीन नहीं लुटने देने की खोखली बातें करते हैं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह बातें रविवार को पार्टी के हरमू स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि एकीकृत बिहार में झारखंड…
‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि इसकी कमाई में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। कहानी की पकड़ और दिलचस्प प्लॉट ने जहां दर्शकों को बांधे रखा है, वहीं राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने भी फिल्म को खास बना दिया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। अब नजर डालते हैं कि फिल्म ने अपने 9वें दिन कितनी कमाई की। सैकनिल्क के अनुसार ‘भूल चूक माफ’ ने…
नई दिल्ली। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी। इस कटौती के बाद एलपीजी गैस का सिलेंडर 24 रुपये सस्ता हो गया है। कीमत में ये कटौती सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में ही की गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिलेंडर के दाम में की गई कटौती के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का संशोधित खुदरा मूल्य 1,723.50 रुपये हो गया है। आपको बता…
नई दिल्ली। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के रोसारियो में चार देशों के टूर्नामेंट के अपने पांचवें मुकाबले में निर्धारित समय में 2-2 से ड्रॉ के बाद उरुग्वे के खिलाफ शूटआउट में 3-1 से जीत हासिल की। मुकाबले में भारत की उपकप्तान हिना (10वें मिनट) और लालरिनपुई (24वें मिनट) ने गोल किया। वहीं गीता, कनिका और लालथंतलुगी ने शूटआउट में अपने मौकों को भुनाकर जीत सुनिश्चित की। मुकाबले में भारतीय जूनियर टीम ने मजबूत शुरुआत की। उपकप्तान हिना ने 10वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद लालरिनपुई ने 24वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी और हाफटाइम…
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है। कर्नाटक में 63 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने दम तोड़ दिया, जिन्हें पहले से अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। केरल में 24 साल की एक युवती की संक्रमण से मौत हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को सुबह जारी आंकड़ों में बताया कि देश में एक्टिव कोविड केस की संख्या बढ़कर 3758 हो गई है। बीते 24 घंटे में 363 नए संक्रमित मरीज सामने आए, जबकि 1818 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया…
पूर्वी चंपारण। जिला के डुमरियाघाट थाना पुलिस को रविवार की सुबह एक बड़ी कामयाबी मिली है।थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में एन एच 27 स्थित सेमुआपुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक स्कॉर्पियो के साथ एक व्यक्ति को पकड़ते हुए एक बड़े वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गये वाहन चोर से पूछताछ के बाद इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्ती के दौरान गोपालगंज की ओर से आ रही सफेद स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की तो वाहन चालक गाड़ी…
पटना: बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय के द्वारा अधिवेशन भवन, पटना में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चयनित 228 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुगम, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के इस मिशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में आधारभूत ढांचों के विकास से लेकर मानव संसाधन की मजबूती तक निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंत्री…
पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार की सुबह करीब पांच बजे पीपला के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में पीछे से पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आश्चर्यजनक बात यह रही कि इस हादसे की जानकारी एमजीएम थाना प्रभारी रामबाबू राम को नहीं थी। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है और वे पूछकर बताएंगे। यह सवाल खड़ा करता है कि इतनी बड़ी घटना…
