Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

अमित शाह का कोलकाता में भव्य स्वागत, आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 1, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंच चुके हैं। शनिवार देर रात वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। भारी बारिश के बावजूद भाजपा नेताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आज यानी रविवार को शाह का दिनभर का कार्यक्रम है, जिसमें संगठनात्मक बैठक से लेकर विशिष्ट व्यक्तियों से मिलने का कार्यक्रम तक शामिल हैं।

शनिवार रात लगभग पौने ग्यारह बजे अमित शाह का विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, पूर्व सांसद लॉकेट चटोपाध्याय, विधायक अग्निमित्रा पॉल समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता पहले से मौजूद थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनका काफिला कुछ देर के लिए रुका और गाड़ी से उतरकर उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इसके बाद वह बाईपास स्थित एक होटल के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने रात बिताई।

कोलकाता में शनिवार शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। कहीं मूसलधार तो कहीं हल्की फुहारें, लेकिन इस मौसम ने भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम नहीं किया। सैकड़ों समर्थक हाथों में पार्टी के झंडे और मालाएं लिए एयरपोर्ट पर जमा हुए थे। विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं लाल-सफेद साड़ियों में सजी महिलाएं, जो परंपरागत ढाक बजा रही थीं। शाह के विमान के उतरने से पहले ही ढाक की थाप और कांसार की गूंज से वातावरण गूंज रहा था।

रविवार सुबह से ही अमित शाह की उपस्थिति में कई अहम कार्यक्रम निर्धारित हैं। सबसे प्रमुख कार्यक्रम नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित संगठनात्मक सभा है, जिसमें प्रदेश भाजपा के सांसद, विधायक, मंडल अध्यक्ष, ज़िला प्रभारी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि शाह इस मंच से आगामी विधानसभा चुनाव (जो अब से लगभग 10 महीने दूर है) की रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।

See also  अमृतसर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

नेताजी इंडोर के कार्यक्रम से पहले शाह राजारहाट क्षेत्र में सीएफएसएल (केंद्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला) के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे सीधे नेताजी इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। संगठनात्मक बैठक के बाद शाह एक धार्मिक सभा में भी हिस्सा लेंगे, जो स्वामी विवेकानंद के जन्मस्थल पर आयोजित होगी। यह सभा काफी गोपनीय रखी गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसमें विभिन्न मठों, मिशनों और आध्यात्मिक संस्थानों के संत-साधु भी आमंत्रित हैं। राज्य भाजपा नेतृत्व भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेगा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह अमित शाह का पहला बंगाल दौरा है। कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की वीरता की सराहना की थी और साथ ही तृणमूल सरकार पर निशाना भी साधा था। अब शाह की यह यात्रा भाजपा की ‘मिशन बंगाल’ रणनीति के अगले चरण की शुरुआत मानी जा रही है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.