कोलकाता। ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ वीडियो बनाने की वजह से लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पानोली को गिरफ्तार करने वाली कोलकाता पुलिस पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई के आरोप लग रहे हैं। इसकी वजह है कि जिस वजाहत खान की शिकायत पर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा को गिरफ्तार किया गया, उसी के खिलाफ सैकड़ों हिंदू विरोधी भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में पहले से ही कई शिकायतें दर्ज हैं। आरोप है कि पुलिस ने आज तक वजाहत के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की है।वजाहत खान के खिलाफ सोमवार रात तक कम से कम सात शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन शिकायतों…
Author: दिनरात खबर
वाराणसी। छावनी क्षेत्र स्थित 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर (जीटीसी) परिसर में आज सुबह पौ फटते ही देशभक्ति की बयार बहने लगी, जब अग्निवीर जवानों की कदमताल ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। बैच संख्या ए बी 005/24 के अंतर्गत 197 अग्निवीर जवानों ने 31 सप्ताह का कठिन और अनुशासित सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर शानदार पासिंग आउट परेड में राष्ट्र सेवा की शपथ ली। समारोह में जवानों की दृढ़ता, अनुशासन और समर्पण की झलक साफ दिखाई दी। गोरखा प्रशिक्षण केंद्र युवा पुरुषों को मजबूत, मानसिक रूप से चुस्त, कठोर और युद्ध के लिए तैयार सैनिकों में बदलने और…
कोलकाता: ऑपरेशन सिंदूर पर सोशल मीडिया में की गई विवादास्पद टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार लॉ छात्रा शर्मिष्ठा पानोली को हिरासत में बलात्कार और जान से मारने की धमकी मिलने से कोलकाता पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। खास बात यह है कि शर्मिष्ठा पानोली सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट करने के साथ माफी मांग चुकी है। बावजूद इसके उसे गिरफ्तार किया गया पर उसे धमकी देने वालों के खिलाफ पुलिस ने कुछ नहीं किया। इस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से 10 दिन में रिपोर्ट मांगी है।…
नई दिल्ली। ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने 20वीं सिंगापुर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ दर्ज किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पहले इससे 24 वर्षीय नटराज टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने रविवार को सिंगापुर स्पोर्ट्स स्कूल में 1:48.66 सेकंड का समय निकाला। इसके साथ ही उन्होंने साजन प्रकाश के 2021 में बनाए गए 1:49.73 सेकंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। बैकस्ट्रोक में विशेषज्ञता रखने वाले नटराज इससे पहले 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक भी जीत चुके हैं। तैराकी…
‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। अब 60 साल की उम्र में उन्हें प्यार हो गया और वे 46 वर्षीय गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। दो तलाक के बाद अब वह गौरी के साथ हैं। उन्होंने हाल ही में गौरी के बारे में बात की है। आमिर खान का एक स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस साक्षात्कार में आमिर खान ने कहा, “मैंने सोचा था कि मेरी मां, भाई-बहन और बच्चे हैं। अब मुझे किसी पार्टनर की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेरे दूसरे रिश्ते बहुत मजबूत…
नई दिल्ली। भारत के कोयला उत्पादन और प्रेषण में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगातार वृद्धि देखी गई है। देश में मई, 2025 के दौरान कुल कोयला का उत्पादन 86.24 मीट्रिक टन (अनंतिम) तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में उत्पादित 83.96 मीट्रिक टन कोयला से अधिक है। कोयला मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि मई 2025 के दौरान देश में कुल कोयला उत्पादन 86.24 मीट्रिक टन (अनंतिम) तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में उत्पादित 83.96 मीट्रिक टन से अधिक है। मंत्रालय के मुताबिक मई महीने…
इस्लामाबाद। दुनिया में अपने पाखंड से बेनकाब हो रहा पाकिस्तान इनदिनों घबराया हुआ है। भारत के संसदीय और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के साझेदार देशों में दौरों से उसकी नींद उड़ी हुई है। साझेदार देशों ने जिस तरह से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, उससे पाकिस्तान के झूठ की बुनियाद हिल गई है। पाकिस्तान ने अपनी सफाई में कहा है कि वह क्षेत्रीय अस्थिरता का स्रोत नहीं है। दुनिया न्यूज की खबर के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि पाकिस्तान को क्षेत्रीय अस्थिरता के…
भागलपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी रेलवे स्टेशन के समीप एक आम के बाग़ीचे से सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मोहम्मद फारुख के रूप में हुई है। लह बारहपुरा छोटी लाइन के पास का रहने वाला था। वह पुरैनी कर्बला स्थित अपने ससुराल भी अक्सर आया-जाया करता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाग़ीचे में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा पहले तो लगा कि वह नशे की हालत में आराम कर रहा है। लेकिन पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।…
रांची। बुढ़मू थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के दो सक्रिय सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में हजारीबाग निवासी सुमित लहरी और बुढ़मू निवासी मनु सिंह उर्फ अभिमन्यू कुमार सिंह शामिल है। इनके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस , एक चिड़िया मारने वाला हथियार , टीएसपीसी का तीन पर्चा और दो मोबाईल फोन बरामद किया गया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने सोमवार को प्रेस वर्ता में बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य सुमित लहरी बुढ़मू और बड़कागांव थाना के सीमावर्ती…
गोड्डा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली शराब की एक बड़ी खेप बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद शाह के नेतृत्व में की गई, जिसमें 502 बोतल नकली विदेशी शराब के साथ-साथ शराब बनाने में प्रयुक्त विभिन्न सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। बरामद शराब को बिहार भेजे जाने की तैयारी थी, जहां पूर्ण शराबबंदी लागू है। बरामद सामग्री में बोतलें, रैपर, ढक्कन, केमिकल तथा अन्य पैकिंग…
