Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

रांची: टीएसपीसी के दो सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 2, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। बुढ़मू थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के दो सक्रिय सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में हजारीबाग निवासी सुमित लहरी और बुढ़मू निवासी मनु सिंह उर्फ अभिमन्यू कुमार सिंह शामिल है। इनके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस , एक चिड़िया मारने वाला हथियार , टीएसपीसी का तीन पर्चा और दो मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने सोमवार को प्रेस वर्ता में बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य सुमित लहरी बुढ़मू और बड़कागांव थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में छूप कर अपने पैर का ईलाज करा रहा है। सूचना के आधार पर खलारी पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुढ़मू और बड़कागांव थाने के सीमावर्ती गांव बिंजा से सुमित लहरी को टीएसपीसी का पर्चा के साथ घायल अवस्था में (दाहिने पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ) पकड़ा। सुमित लहरी की निशानदेही पर मनु सिंह उर्फ अभिमन्यु को एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और चिड़िया मारने वाले एक हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी ने बताया कि सुमित लहरी वर्ष 2024 में जेल गया था। जेल से बाहर निकलकर टीएसपीसी के एरिया कमाण्डर दिवाकर गंझू के साथ पार्टी में शामिल होकर उग्रवादी घटना को अंजाम देने लगा। इनके विरूद्ध गोली मारकर हत्या करने, रंगदारी मांगने, गाड़ियों में आग लगाने और तोड़फोड़ करने के साथ ही गोली चलाकर दहशत फैलाने से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।

एसएसपी ने बताया कि एरिया कमांडर दिवाकर गंझू के जेल जाने के बाद यह गांव हेन्देगीर, बिंजा, छापर, उरीमारी, बड़कागांव, पतरातु इलाके में ताबड़तोड़ कई उग्रवादी घटना को अंजाम दिया, ताकि पार्टी इसे एरिया कमांडर बना दे।

See also  पलामू: शादी के 16 दिन पहले युवक की सड़क हादसे में मौत

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले इसी छापमारी दल के द्वारा उक्त दस्ते के एरिया कमांडर दिवाकर गंझु और एक अन्य सक्रिय सदस्य को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरास्त में जेल भेज दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.