Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

आईपीएल 2025 फाइनल से पहले बोले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर-“अभी आधा काम बाकी है”

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 3, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अहमदाबाद। मुंबई इंडियंस को दूसरे क्वालिफायर में हराकर पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने सोमवार को प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम की अब तक की यात्रा, अपनी रणनीति और फाइनल मुकाबले को लेकर खुलकर बातचीत की।

श्रेयस अय्यर ने कहा, “एक कप्तान का काम होता है कि वह अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाए। हमने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही लय हासिल कर ली थी और उसके बाद हर खिलाड़ी ने जिम्मेदारी ली। हमारे पास कई युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया है। यह हमारे फाइनल में पहुंचने की बड़ी वजह है।”

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब पंजाब की टीम शुरुआती झटकों से जूझ रही थी, तब अय्यर ने 41 गेंदों में नाबाद 87 रनों की कप्तानी पारी खेली। इस बारे में उन्होंने कहा, “मुझे हालात के अनुसार खेलना पसंद है। मैं रनरेट, पिच और गेंदबाजों को देखकर अपनी रणनीति बनाता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं मैच को अंत तक लेकर जाऊं। योजना सटीक होनी चाहिए और उसी दिन काम करनी चाहिए।”

जीत के बाद जहां टीम में जश्न का माहौल था, वहीं अय्यर शांत नजर आए। उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि अभी मेरा काम पूरा नहीं हुआ है। फाइनल मुकाबला अभी बाकी है। मेरा ध्यान रिकवरी पर था। मैं इसे इस सोच के साथ देखता हूं कि अभी आधा काम हुआ है, कल वापस मैदान पर उतरना है।”

पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से मिली हार के बाद टीम ने रणनीति में बदलाव किया।

See also  फोर नेशंस टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने उरुग्वे को शूटआउट में हराया

अय्यर ने कहा, “हर स्थिति अलग होती है। हम उसी के अनुसार खेलते हैं। सीधी योजना के साथ नहीं चल सकते। हमारे युवा खिलाड़ी बेखौफ हैं और अब अनुभव भी ले चुके हैं। वे जल्दी हालात में ढल जाते हैं।”

आखिर में अय्यर ने फाइनल के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “जब आप मैदान पर उतरते हैं तो वहां केवल प्रतिद्वंद्विता होती है। आराम जैसी कोई चीज नहीं होती। यह जंग होती है और मैं पूरी ताकत झोंक दूंगा ताकि मेरी टीम विजेता बने।”

पंजाब किंग्स का मुकाबला अब आईपीएल 2025 के फाइनल में आज रात नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम, अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.