तेहरान। इजराइल ने कल ईरान के सरकारी टेलीविजन इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के मुख्यालय को निशाना बनाया। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, इजराइल के लड़ाकू विमानों ने लाइव प्रसारण के दौरान बमबारी की। इस घटना की वीडियो क्लिप भी सामने आई है। इसे बीबीसी ने अपने समाचार के साथ साझा किया है। वीडियो क्लिप में लाइव प्रसारण के दौरान इमारत में जबरदस्त धमाका होता है। इससे महिला एंकर दहल जाती है। स्क्रीन पर धुआं और न्यूज रूम में मलबा भर जाता है। जैसे ही एंकर जल्दी से बाहर निकलती है, कांच के टूटने और चीखने की आवाजें सुनाई…
Author: दिनरात खबर
वेलिंगटन/नई दिल्ली। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने घोषणा की है कि वह इस वर्ष भारत और श्रीलंका में होने वाले 50 ओवर के महिला विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी। हालांकि, वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के साथ कैजुअल (चयनित) अनुबंध के तहत उपलब्ध रहेंगी। 35 वर्षीय डिवाइन ने यह घोषणा न्यूजीलैंड की 17 सदस्यीय महिला अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी होने से ठीक एक दिन पहले की है। चूंकि वह अब केंद्रीय अनुबंध का हिस्सा नहीं होंगी, इसलिए विश्व कप के बाद एक नई वनडे कप्तान की…
अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘हाउसफुल-5’ देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी एंटरटेनर 6 जून को रिलीज हुई थी। अब रिलीज के 10वें दिन की कमाई सामने आ गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 153.75 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म को करीब 225 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल…
कैलगरी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कुछ समय पहले जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कैलगरी पहुंच गए। कैलगरी कनाडा के अल्बर्टा प्रांत का एक प्रमुख शहर है। कैलगरी प्रांत के दक्षिणी भाग के कनाडाई रॉकीज के पूर्व में ऊंचे मैदानों और तलहटी के क्षेत्र में स्थित है। जी- 7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की लगातार छठी भागीदारी है। यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की तीन देशों की आधिकारिक यात्रा का हिस्सा है। इसकी शुरुआत साइप्रस से हुई और इसका समापन क्रोएशिया में होगा। प्रधानमंत्री मोदी की साइप्रस यात्रा के समापन पर भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव…
कोलकाता। एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (एआई-180) को गंभीर तकनीकी खराबी की वजह से आज तड़के कोलकाता हवाई अड्डे पर ही रोकना पड़ा। यह फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही थी। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। यह विमान पूर्व निर्धारित तकनीकी पड़ाव पर कोलकाता पहुंचा और उसने रात 12:45 बजे लैंड किया। कोलकाता में विमान के बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इंजन में असामान्य कंपन और तापमान में वृद्धि है। इस वजह से पायलट ने विमान को मुंबई ले जाने का जोखिम न…
अहमदाबाद। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अब तक 92 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है। सोमवार सुबह तक कुल 47 मृतदेह परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। इसके अलावा 87 और परिजनों से संपर्क किया गया है। सिविल अस्पताल के सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि फिलहाल सिविल अस्पताल में 13 परिजन मौजूद हैं, जिन्हें उनके परिजनों के मृत शरीर सम्मानपूर्वक सौंपे जाएंगे। इसके अलावा 87 और परिजनों से संपर्क किया गया है। डॉ. पटेल ने बताया कि 12 ऐसे परिवार हैं, जो अपने अन्य परिजनों के डीएनए मैचिंग के परिणाम की प्रतीक्षा कर…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमौसी) पर हज यात्रियाें काे लेकर आ रहा विमान हादसा हाेने से बच गया। जेद्दा से आए विमान के लैंडिंग के दाैरान पहिया से धुआं निकलते देखा गया। एयरपाेर्ट पर तैनात फायर टीम ने धुआं काे चिंगारी बनकर आग फैलने से पहले राेक लिया। यह घटना रविवार की है। साेमवार काे इसका एक वीडियाे भी साेशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जाे चर्चा का विषय बना हुआ है।बताया गया कि सऊदी अरब एयरलाइंस का विमान (एसवी 3112) जेद्दा से हज यात्रियों को लेकर लौटा था। इस विमान…
अहमदाबाद। एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर डीएनए मिलान के बाद सोमवार को परिवार को सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में राज्य सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा राजकोट में निकाली जाएगी और इसके बाद अंतिम संस्कार होगा।दिवंगत विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी अपने बेटे ऋषभ रूपाणी के साथ अहमदाबाद सिविल अस्पताल के शवगृह पहुंचीं। सिविल अस्पताल में श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को उनकी धर्मपत्नी, पुत्र और परिवारजनों को संपूर्ण सम्मान के…
अमराेहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में अतरासी गांव के खेत में संचालित पटाखा फैक्टरी में सोमवार को भीषण विस्फोट में चार महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के मृतकाें की शिनाख्त हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। रजबपुर थाना क्षेत्र, अतरासी गांव के जंगल में अवैध तरीके से एक पटाखा फैक्टरी संचालित हो रही थी। रोजाना की तरह…
नई दिल्ली। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को होगी, जहां मेज़बान भारत की टीम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका से भिड़ेगी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का राउंड-रॉबिन चरण 26 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले 29 और 30 अक्टूबर को खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 2 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। भारत बनाम पाकिस्तान: बहुप्रतीक्षित मुकाबला 5 अक्टूबर को महिला विश्व कप 2025 के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो…
