Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

रांची: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता को लेकर “मैराथन दौड़” का आयोजन

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 26, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। झारखंड सरकार के मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल शामिल हुईं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में आईजी मनोज कौशिक, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

मैराथन दौड़ मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायलाल चौक) पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में युवा प्रतिभागियों (बालक-बालिका) को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही युवा प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जनभागीदारी को बढ़ावा देना और युवाओं को खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। इस जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने भाग लिया।

मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ दौड़ नहीं है, बल्कि नशे के खिलाफ एक जन आंदोलन है। मुझे पूरा विश्वास है कि जिला प्रशासन, समाज और युवाओं के सहयोग से हम झारखंड को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल करेंगे। यह प्रयास युवाओं को खेलों के माध्यम से एक रचनात्मक राह दिखाने का भी माध्यम है।

आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राज्य भर में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमने करीब तीन हजार स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ आज इसका समापन समारोह है।

See also  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन, रांची में बनेगा आउटर रिंगरोड

मैराथन मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, जिससे दौड़ में शामिल प्रतिभागियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.