Author: दिनरात खबर

रामगढ़। जिले के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में दहशत फैलाने के मामले में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो पिस्टल, सात गोली, घटना में प्रयुक्त की गई बाइक और पांच मोबाइल जब्‍त्त किया गया है। इस मामले की जानकारी गुरुवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। एसपी ने बताया कि 13 जून को भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे थे। नकाबपोश अपराधियों में से एक बाइक से उतरा और वहां पांच राउंड गोली चलाकर फरार हो गया। अपराधियों की गिरफ्तारी और पहचान के लिए पुलिस तत्काल एक्शन में…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से उत्पात मचाने वाले एक बाइकर्स गैंग का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां के नेतृत्व में चलाए गए विशेष रात्रि अभियान के तहत गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से चार ऐसे युवक हैं, जिन पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार युवकों ने ‘स्मार्टी नाइटराइडर’ नाम से एक ग्रुप बना रखा था और यह…

Read More

नई दिल्ली। चीन के किंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने गए राजनाथ सिंह ने एससीओ संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं। इसके पीछे उनका तर्क है कि आतंकवाद के मुद्दे पर चीन और पाकिस्तान ने हमेशा सख्त रुख अपनाने के बजाय नरम रवैया अपनाया है। यह मतभेद इसलिए भी था, क्योंकि मसौदे में आतंकवाद को ठीक तरीके से परिभारित नहीं किया गया था। किंगदाओ में एससीओ देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित समूहों को…

Read More

चेन्नई। मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में चल रहे पहले महिला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 में फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और हॉकी पंजाब ने सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए हॉकी हरियाणा और हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु आमने-सामने होंगी। ओडिशा ने दमदार प्रदर्शन से फाइनल में बनाई जगह पहले सेमीफाइनल में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 4-1 से हराया। ओडिशा की कप्तान लुसेला एक्का (4’, 25’) ने दो…

Read More

रावलपिंडी (पाकिस्तान)। आतंकवाद निरोधक अदालत ने आज पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की अंतरिम जमानत अवधि बढ़ा दी। अदालत ने उन्हें यह राहत 26 नवंबर के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मामलों में प्रदान की। दुनिया न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, न्यायाधीश अमजद अली शाह ने पूर्व प्रथम महिला के खिलाफ 12 मामलों की सुनवाई की और उनकी उपस्थिति को अदालत के नोटिस के माध्यम से दर्ज किया। अदालत ने सुनवाई 10 जुलाई तक स्थगित करते हुए अगली तारीख पर सभी मामलों के लिए पुलिस से आरोप पत्र भी तलब किया है।…

Read More

पूर्णिया। पूर्णिया के भीड़भाड़ वाले भट्टा बाजार इलाके में पुलिस ने एक शातिर चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।टीओपी पुलिस पदाधिकारी रजनी चौक पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। घटना 24 जून के शाम की है।पूछताछ में युवक ने अपना नाम महताब आलम (20 वर्ष), पिता मुस्ताक अहमद, थाना केनगर बताया। जब उससे बाइक के कागजात मांगे गए, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला में गुरुवार को झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने सर्किट हाउस परिसदन सभागार में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं बरही विधायक मनोज यादव ने की। इस अवसर पर समिति के सदस्य विधायक सुखराम उरांव, नमन विक्सल कोंगाड़ी, अमित यादव और समीर मोहंती भी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, परियोजनाओं और उनके वित्तीय प्रबंधन की विस्तार से समीक्षा की गई। समिति ने जिलास्तरीय अधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन स्थिति, बजट की प्रगति, पारदर्शिता और जनहित को ध्यान में रखते…

Read More

पलामू : पलामू सेंट्रल जेल में अवैध वसूली की जाती है। कैदियों के परिजनों से दी जाने वाली राशि से 10 प्रतिशत कमीशन काट लिया जाता है। 500 देने पर 50, जबकि 100 रूपए देने पर 10 रूपये की कटौती की जाती है। यह सिलसिला लंबे समय से चलता आ रहा है। कैदियों के परिजनों ने जवानों के अवैध वसूली को बेनकाब करते हुए वीडियो जारी किया है। मामला सामने आने पर जांच शुरू कर दी गयी है। तैनात जवानों से जवाब मांगा गया है। पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जेल में…

Read More

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर बसंतगढ़ के सुदूर बिहाली इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में फंसे हुए हैं, जिनकी पिछले एक साल से तलाश की जा रही थी। सुरक्षाबल बारिश और कोहरे के बीच उन्हें मार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने गुरुवार को बताया कि यह मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दल ने एक विशेष खुफिया सूचना के आधार पर आज सुबह जिले के बसंतगढ़ के सुदूर बिहाली इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मुलाकात की। सर गंगाराम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी से मुलाकात कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को नई दिल्ली में सर गंगाराम कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य कैंसर रोगियों को व्यापक देखभाल प्रदान करना है। राष्ट्रपति ने इस दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया और रोगियों से बातचीत की। उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य…

Read More