Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर में बाइकर्स गैंग का खुलासा, दस गिरफ्तार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 26, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से उत्पात मचाने वाले एक बाइकर्स गैंग का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां के नेतृत्व में चलाए गए विशेष रात्रि अभियान के तहत गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से चार ऐसे युवक हैं, जिन पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार युवकों ने ‘स्मार्टी नाइटराइडर’ नाम से एक ग्रुप बना रखा था और यह सभी मिलकर रात के समय बाइक से सड़कों पर घूमते थे। तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए ये न सिर्फ हंगामा मचाते थे बल्कि कई इलाकों में लूटपाट की घटनाओं को भी अंजाम देते थे। अपनी हरकतों का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर, खासकर इंस्टाग्राम पर, पोस्ट कर यह लोग चर्चा में बने रहते थे। उनकी इस हरकत से आम लोगों की जान तक खतरे में पड़ती थी।

गिरफ्तार किए गए युवकों में बागुनहातू निवासी राजा सिंह उर्फ मुर्गी जल्लाद , साहिल सिंह सरदार उर्फ रैफर, पीयुष डे, सौरभ कुमार उर्फ लादेन , महेश सिंह भूमिज, शुभम कालिंदी , सागर नाग, अतीश कुमार नाग, मुकेश गोराई और देवा बेहरा शामिल हैं।

इनमें राजा सिंह के खिलाफ सिदगोड़ा और सीतारामडेरा थाना क्षेत्रों में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुभम कालिंदी, सागर नाग और सौरभ कुमार पर भी एक-एक मामला दर्ज है। पुलिस इन युवकों के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है ताकि इनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और शहर की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

See also  पलामू: रिटायर्ड डीएसपी, रेलवे कर्मी सहित चार घरों में चोरी, लाखों की संपत्ति गायब
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.