Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

इंदौर में इंडिगो की फ्लाइट की आपात लैंडिंग, उड़ान भरने के बाद बजने लगा फॉल्स अलार्म

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 8, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मंगलवार सुबह इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट संख्या 6ई 7295 ने सुबह करीब 6.35 बजे इंदौर एयरपोर्ट से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेक ऑफ के लगभग 30 मिनट बाद विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग का फैसला लिया।

फ्लाइट को रद्द कर दिया गया और यात्रियों को टिकट रिफंड या फिर फ्लाइट को रीशेड्यूल करने का विकल्प दिया गया।इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6ई 7295 रोजाना सुबह 6:35 बजे इंदौर से उड़ान भरती है और 8:30 बजे रायपुर पहुंचती है। वापसी में यह फ्लाइट रायपुर से 10:30 बजे उड़ान भरती है और दोपहर में इंदौर पहुंचती है। मंगलवार को फ्लाइट ने अपने निर्धारित समय पर टेक ऑफ किया था, लेकिन उड़ान के दौरान यात्रियों ने अचानक एक जोरदार झटका महसूस किया।

पायलट को फॉल्स अलार्म (गलत तकनीकी संकेत) मिलने के बाद इंदौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया गया और विमान को वापस लाने की अनुमति मांगी गई। सभी संबंधित विभागों को सूचित कर आवश्यक कदम उठाए गए। सुबह 7:15 बजे विमान ने इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि उड़ान के कुछ समय बाद विमान में एक जोरदार झटका महसूस हुआ, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। कुछ देर बाद पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को इंदौर लौटाया जा रहा है। यात्रियों के मुताबिक, लैंडिंग तक सब काफी डरे हुए थे।

See also  छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुत्र चैतन्य के ठिकानों पर ईडी का छापा

इंदौर एयरपोर्ट के निदेशक विपिन कांत सेठ ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की विमान संख्या 6ई-7295 में तकनीकी खराबी का अहसास पायलट को तब हुआ, जब यह विमान इंदौर से उड़ान भरकर आकाश में करीब 60 नॉटिकल मील की दूरी तय कर चुका था। बड़ी बात यह थी कि टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही खराबी का पता चल गया। इसके चंद मिनटों बाद विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना देते हुए तकनीकी कारणों से इसे वापस हवाई अड्डे पर उतारा गया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.