Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

मॉडल जॉर्जिना डिसिल्वा से डेट कर रहे हैं आदित्य रॉय कपूर

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 11, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कुछ समय पहले अभिनेता आदित्य का नाम अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की चर्चा इंडस्ट्री में काफी जोरों पर थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और करीब एक साल के भीतर ही दोनों अलग हो गए। अब खबरें आ रही हैं कि आदित्य रॉय कपूर की ज़िंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस नए रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस उनकी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर उत्साहित हैं।

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर हाल ही में फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आए थे, जिसमें उनकी जोड़ी सारा अली खान के साथ बनी थी। अब फिल्म की रिलीज़ के बाद आदित्य इन दिनों वेकेशन मोड में हैं और छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें सुकून भरे पल और मस्ती साफ नजर आ रही है। खास बात यह है कि एक तस्वीर में एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ की हल्की सी झलक दिखाई दी, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। इसके अलावा आदित्य ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वे दो महिलाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में किसी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है, लेकिन फैंस अब इस बात की खोज में लग गए हैं कि आदित्य के साथ छुट्टियां बिता रही ये मिस्ट्री गर्ल आखिर है कौन।

आदित्य रॉय कपूर के साथ हाल ही में नजर आईं मिस्ट्री वुमन की पहचान अब सामने आ गई है। ये कोई और नहीं, बल्कि जॉर्जिना डी सिल्वा हैं। जॉर्जिना न केवल खूबसूरत हैं, बल्कि पेशे से एक टैलेंटेड फोटोग्राफर और मॉडल भी हैं। गोवा की रहने वाली जॉर्जिना ने 2017 में सैलफोर्ड यूनिवर्सिटी से फैशन इमेज मेकिंग एंड स्टाइलिंग में प्रथम श्रेणी के साथ बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की थी। उनका जुनून फैशन फोटोग्राफी, फिल्म फोटोग्राफी, आर्ट डायरेक्शन और मॉडलिंग में साफ झलकता है। उनकी पहली मैगजीन ‘कोंकण कनेक्शन’ 2016 में प्रकाशित हुई थी। इसके अलावा, उन्होंने टैंक मैगजीन, वोग रनवे, नाउनेस, लेवी, दिलारा फाइंडिकोग्लू और द ब्रिज कंपनी जैसे कई मशहूर ब्रांड्स और पब्लिकेशन्स के साथ काम किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आदित्य और जॉर्जिना की ये दोस्ती किस दिशा में आगे बढ़ती है, क्योंकि फैंस पहले ही इस नई जोड़ी में खास दिलचस्पी लेने लगे हैं।

See also  कंगना रनौत को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.