Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

लातेहार में जेजेएमपी का सबजोनल कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 15, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

लातेहार। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) का सब जोनल कमांडर लवलेश गंझु ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। लवलेश पर सरकार की ओर से पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। यह बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू गांव का रहने वाला है। मंगलवार को लातेहार पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सभागार में एक समारोह में आईजी सुनील भास्कर और एसपी कुमार गौरव ने माला पहनकर लवलेश का स्वागत किया।

मौके पर संबोधित करते हुए आईजी सुनील भास्कर ने कहा कि लवलेश के आत्म समर्पण करने के बाद जेजेएमपी नक्सली संगठन काफी कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा कि लातेहार पुलिस की ओर से पिछले कई दिनों से लगातार नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है । इसके बाद नक्सली भयभीत हैं और आत्मसमर्पण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार के पुनर्वास नीति के तहत सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

वहीं, एसपी कुमार गौरव ने कहा कि लवलेश पर लातेहार समेत आसपास के अन्य जिलों में लगभग 50 से अधिक हिंसक मामले दर्ज है। इस पर पांच लाख का इनाम भी घोषित है। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अब निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। नक्सलियों के पास अब एक ही विकल्प है कि वह आत्मरक्षा के लिए आत्म समर्पण कर दें और मुख्य धारा में लौटकर सुखद जीवन व्यतीत करें।

आत्म समर्पण के मौके पर सीआरपीएफ के कमांडेंट यादराम बुनकर,एसएसबी के कमांडेंट राजेश सिंह सहित अन्य पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित थे।

See also  शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.