Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुत्र चैतन्य के ठिकानों पर ईडी का छापा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 18, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल और उनके पुत्र चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापा मारा है। सुबह 6 बजे बघेल के निवास पर ईडी के करीब 12 अधिकारी पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं। आधिकरिक सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले के मामले में की जा रही है ।

भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा, ”ईडी आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में साहेब ने ईडी भेज दी है।” कांग्रेस ने इस छापे की पुष्टि करते हुए अपने आधिकारिक ग्रुप में इसकी सूचना साझा की है। ईडी की टीम अब भी बघेल के भिलाई स्थित निवास पर मौजूद है।

इसके पहले मार्च 2025 में भी भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापा मारा था। तब घर के कैश जब्त करने के बाद नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई गई थी। उल्लेखनीय है कि ईडी छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि राज्य में एक संगठित शराब सिंडिकेट काम कर रहा था। इसमें अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और कई अन्य लोग शामिल थे। इस घोटाले से करीब 2161 करोड़ रुपये की अवैध कमाई हुई। सनद रहे इस मामले में पूर्वमंत्री कवासी लखमा जेल में हैं।

ईडी के छापे की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भिलाई-3 भूपेश बघेल के निवास पहुंचना शुरू हो गया है। चरोदा नगर निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर का कहना है, “पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर जगह जाकर कांग्रेस का वर्चस्व बना रहे हैं। इससे भाजपा को काफी क्षति हो रही है। विधानसभा सत्र में कांग्रेस लगातार प्रदेश से जुड़े मुद्दे उठा रही है। इससे घबराकर भूपेश बघेल को रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

See also  भारत से मात खाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आज से चार देशों की यात्रा पर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.