Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

‘सैय्यारा’ का सिनेमाघरों में जलवा बरक़रार, दर्शकों को खूब भा रही जोड़ी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 28, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

‘सैयारा’ ने 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और तभी से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जहां एक ओर फिल्म की कमाई का जलवा दुनियाभर में देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर अहान पांडे और अनीत पड्डा को इस फिल्म ने रातों-रात स्टार बना दिया है। हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही ‘सैयारा’ ने अपने रिलीज के 10वें दिन भी शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि इसका जादू अभी थमा नहीं है।

‘सैयारा’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का घरेलू कलेक्शन 247.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। केवल भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है और दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

गौरतलब है कि ‘सैयारा’ अब इस साल की ‘छावा’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने ‘हाउसफुल 5’ और ‘रेड 2’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए 21.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़ और चौथे दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई की। पांचवें दिन भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा और इसने 25 करोड़ रुपये जुटाए। छठे दिन 21 करोड़, जबकि सातवें दिन 19 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इस तरह फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में कुल 172.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद आठवें दिन 18 करोड़ और नौवें दिन 26.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ता रहा।

See also  आमिर खान को 60 साल की उम्र में गौरी से हुआ प्यार

‘सैयारा’ के साथ अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है, वहीं अनीत पड्डा की भी यह बतौर लीड एक्ट्रेस पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी कृष कपूर (अहान) और वाणी बत्रा (अनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है कृष जहां एक गायक बनने का सपना देखता है, वहीं वाणी एक सफल राइटर बनना चाहती है। सपनों की तलाश में साथ काम करते हुए दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है, लेकिन फिर आती है जिंदगी की एक ऐसी कठिन परीक्षा, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया। फिल्म के संगीत ने भी खूब धमाल मचाया है और चार्टबस्टर गानों की वजह से इसे और भी पसंद किया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.