Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

अमेरिका के टैरिफ बम से दबाव में आया स्टॉक मार्केट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 31, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ और इसके साथ ही जुर्माना लगाने का ऐलान करके घरेलू शेयर बाजार में हड़कंप की स्थिति बना दी है। शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। स्टॉक मार्केट में मचे हड़कंप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाजार खुलने के बाद पहले मिनट में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 4.42 लाख करोड़ की गिरावट आ गई। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू करके सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों को सपोर्ट करने की कोशिश की। इसके बावजूद फिलहाल दोनों सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में ही कारोबार कर रहे हैं। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.68 प्रतिशत और निफ्टी 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार करने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से जियो फाइनेंशियल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और आईटीसी के शेयर 3.40 प्रतिशत से लेकर 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.71 प्रतिशत से लेकर 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,421 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 599 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,822 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 5 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 25 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान में और 44 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

See also  शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

बीएसई का सेंसेक्स आज 786.36 अंक की कमजोरी के साथ 80,695.50 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिसकी वजह से ये सूचकांक निचले स्तर से 350 अंक से अधिक उछल कर 81,050.83 अंक के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा। हालांकि इसके बाद एक बार फिर बिकवाल बाजार पर हावी हो गए, जिसकी वजह से इस सूचकांक की गिरावट बढ़ने लगी। बाजार में लगातार जारी खरीद- बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 556.85 अंक टूट कर 80,925.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 212.80 अंक फिसल कर 24,642.25 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 80 अंक की रिकवरी करके 24,728.95 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में दोबारा कमजोरी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 160.10 अंक की गिरावट के साथ 24,694.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 143.91 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 81,481.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 33.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,855.05 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

See also  चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.