Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

पलामू: हैदरनगर में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से जिंदा जले पिता- पुत्र, सड़क जाम

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 5, 2025 झारखंड No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पलामू : पलामू जिले के हैदरनगर थाना के उत्तर कोयल मुख्य नहर स्थित मुखर्जी पुल के समीप सोमवार को सड़क पर गिरे हुए 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र जिंदा जल गए। उनकी मोटरसाइकिल भी जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उनके घर सोमवार को बरात आने वाली थी। बारात के लिए ही डीजल लेने के लिए निकले थे।

घटना के बाद से शादी की खुशियां माता में बदल गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर हैदरनगर-जपला मुख्य पथ को जाम कर दिया है। पिता पुत्र की पहचान सिमरसोत गांव निवासी 45 वर्षीय बिंदु मेहता और 12 वर्षीय उनका पुत्र बिपिन मेहता के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार खरगड़ा गांव का 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार नहर पर गिरा था। उसी सड़क से डीजल तेल लेने दोनों पिता पुत्र जा रहे थे। वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए जिससे बाइक सहित पिता -पुत्र पूरी तरह जल गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को लगातार सूचना देने के बावजूद तार को दुरुस्त नहीं किया जाता है, जिससे इस तरह की घटनाएं होती है।

घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर के अंचल पदाधिकारी संतोष कुमार, थाना प्रभारी अफजल अंसारी मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है।

मृतक बिंदु मेहता की भतीजी की आने वाली है बारात

ग्रामीणों ने बताया कि बिंदु मेहता की भतीजी की सोमवार को बारात आने वाली है। बिंदु मेहता अपने इकलौते पुत्र बिपिन को बाइक पर साथ लेकर अहले सुबह डीजल तेल लेने जा रहे थे, जिससे शादी में जेनरेटर में तेल की कमी नहीं हो सके।

See also  साहिबगंज में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बिंदु मेहता के परिवार सहित गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

विद्युत विभाग की लापरवाही से घटी घटना

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिजनों को हर संभव मदद एवं मुआवजा दिलाने की बात कही है।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग कमजोर और गरीब लोगों पर केस कर परेशान करने के लिए है। विभाग को लगातार ग्रामीण जानकारी दे रहे थे। मगर विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि सड़क क्रॉसिंग की जगह पर अर्थ के साथ जाली देने का प्रावधान है। लापरवाही में विभाग ने किसी भी सड़क के ऊपर से पार किया गया तार में जाली नहीं देने का कार्य करता है। परिणामस्वरूप इस तरह की घटनाएं होती हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.