Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

8 मई तक देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

देश के कई राज्यों में 8 मई तक आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान, ओडिशा के लिए विशेष चेतावनी
दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 5, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में आगामी 8 मई तक मौसम में भारी बदलाव की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

विशेष रूप से ओडिशा में आज का दिन भारी बताया गया है। मौसम विज्ञानी डॉ. संजीव द्विवेदी ने जानकारी दी कि ओडिशा के मयूरभंज, क्योंझर, बालासोर, भद्रक और गजपति जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। इस चेतावनी के तहत संबंधित जिलों को पहले ही अलर्ट पर रखा गया है।

IMD के अनुसार, 7-8 मई को भी हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों, पूर्वी मध्य भारत और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी मौसम अस्थिर बना रहेगा, हालांकि 7 मई के बाद से वर्षा की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।

blankहिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे में चंबा जिले के चेली गांव के डोंडरा नाले में बादल फटने की घटना में एक बुजुर्ग बह गया, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। कई इलाकों में ओलावृष्टि और तेज बारिश दर्ज की गई।

तेज हवाओं और धूल भरी आंधियों का कहर :रविवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान, मध्य भारत, ओडिशा और झारखंड में 70-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भी 40-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और कई स्थानों पर धूल भरी आंधी देखी गई।

See also  झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, आज राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

देश के अन्य हिस्सों में मौसम का प्रभाव :बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान और बारिश दर्ज की गई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट देखी गई।

पश्चिमी विक्षोभ का असर 10 मई तक रहेगा :मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब व उत्तर-पश्चिम राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से 10 मई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश और तेज हवाओं का असर बना रहेगा।

उत्तराखंड में प्रशासन अलर्ट पर :उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने खराब मौसम को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है और ऊंचाई वाले इलाकों में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाने को कहा गया है।

मौसम में इस अस्थिरता से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं खेतों में खड़ी फसल और आमजन जीवन पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.