Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

पंजाब पुलिस ने ISI की साजिश विफल की,जंगल से आरपीजी, आईईडी और हैंडग्रेनेड बरामद किया

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 6, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शहीद भगत सिंह नगर जिला के जंगलों से आरपीजी, आईईडी तथा हैंडग्रेनेड समेत काफी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज जानकारी दी कि पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई द्वारा पंजाब में किसी बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने की तैयारी के चलते यह हथियार जंगलों में छुपाए गए थे। इन्हें अपने स्लीपर सेल के जरिए इस्तेमाल करने की योजना से इनकार नहीं किया जा सकता। पंजाब पुलिस पहले ही अमृतसर व बठिंडा में तीन व्यक्तियों को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ चुकी है।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर अमृतसर की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने केंद्र की एजेंसी के साथ मिलकर टिब्बा नंगल-कुलार रोड के पास बने जंगल में सर्च आपरेशन चलाया। जांच टीम को दो आरपीजी, दो आईईडी, पांच हैंड ग्रेनेड तथा एक वायरलैस कम्युनिकेश सेट मिला है। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान एजेंसी के साथ मिलकर काम करने वाले आतंकी जंगलों से ही अपनी किसी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस को संकेत मिले हैं कि आईएसआई व उससे जुड़े आतंकी संगठन पंजाब में अपने स्लीपर सेल दोबारा एक्टिव करने की योजना में हैं। विस्फोटक सामग्री की बरामदगी इसी साजिश का हिस्सा है। आतंकियों ने यह सामग्री भविष्य में आतंकी घटनाओं के लिए छुपाकर रखी थी। पुलिस कई जगह दबिश दे रही है।

See also  योग गुरु पद्मश्री बाबा शिवानंद का 129 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.