Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

मुर्शिदाबाद हिंसा प्रभावितों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मदद, बलिदानी जवान की पत्नी को सरकारी नौकरी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 6, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुर्शिदाबाद दौरे के दौरान हालिया हिंसा में प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान हुए जवान झंटू अली शेख की पत्नी को सरकारी नौकरी देने और उनके परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने सुत्ती में आयोजित प्रशासनिक सभा से घोषणा की कि झंटू अली शेख की पत्नी को होमगार्ड की नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी और उनके बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इस घोषणा के समय बलिदानी जवान की पत्नी मंच पर मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री ने ‘बांग्लार बाड़ी’ योजना के अंतर्गत हिंसा में घर गंवाने वाले लोगों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपते हुए पुनर्वास का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने शमशेरगंज पहुंचकर बीडीओ कार्यालय में पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की।

175 नए स्वास्थ्य केंद्रों की घोषणाममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद जिले में 175 नए स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए ₹12 करोड़ के बजट की घोषणा की। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यासमुख्यमंत्री ने जिले में 718 करोड़ की लागत वाली 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।

नए सब-डिवीजन की घोषणासूत्ती, धुलियान और फरक्का के निवासियों के लिए एक नए सब-डिवीजन (महकमा) कार्यालय की स्थापना की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। इससे स्थानीय प्रशासन को और अधिक सशक्त किया जाएगा।

See also  केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों से उपजे तनाव पर कहा कि इस मुद्दे पर राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर वक्फ पर कुछ कहना है तो दिल्ली जाइए। बंगाल में मैं हूं, ये याद रखिए।” साथ ही उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार किसी भी धर्म के संपत्ति अधिग्रहण के पक्ष में नहीं है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.