Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

(IPL 2025): शुभमन गिल ने कहा-शुरुआत में ऐसा लग रहा था जैसे हम टेस्ट मैच खेल रहे हों

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 7, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए, इसके बाद मैच में बारिश ने कई बार खलल डाली और अंत में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे गुजरात ने 7 विकेट के नुकसान पर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।

मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि जब टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो हालात टेस्ट मैच जैसे महसूस हो रहे थे। हवा तेज़ चल रही थी और बारिश की वजह से बल्लेबाज़ी करना बेहद कठिन हो गया था।

पावरप्ले में संभलकर खेली क्रिकेट

गिल ने कहा, “पावरप्ले के दौरान हमारा गेम प्लान बिल्कुल अलग था। चार से पांच ओवर तक ऐसा लग रहा था जैसे हम टेस्ट मैच खेल रहे हों। हमें सामान्य क्रिकेट खेलनी पड़ी। पावरप्ले के बाद सोचा कि अब अपने गेम पर लौटते हैं, लेकिन बारिश बार-बार बाधा डाल रही थी।”

गुजरात ने पावरप्ले में सिर्फ 29 रन बनाए, लेकिन इसके बाद गिल और जोस बटलर ने 72 रन की अहम साझेदारी कर पारी को संभाला। फिर गिल और शर्फेन रदरफोर्ड के बीच तेज़ साझेदारी भी हुई, लेकिन अचानक टीम ने 15 गेंदों में 13 रन पर 4 विकेट गंवा दिए, जिससे लय टूट गई और गुजरात डकवर्थ-लुईस स्कोर से भी पीछे हो गई।

ड्रेसिंग रूम में छाए थे निराशा के बादल

गिल ने कहा, “उस वक्त ड्रेसिंग रूम में काफी निराशा थी, क्योंकि एक समय हम गेम में काफी आगे थे। फिर जैसे ही वो 4 ओवर का खराब सत्र आया, 13 रन पर 4 विकेट चले गए, तो ऐसा लगा जैसे कोई टेस्ट मैच का सत्र हमारे खिलाफ चला गया हो। वो समय काफी फ्रस्ट्रेटिंग था, लेकिन यूनिवर्स ने हमें एक और मौका दिया और फिर सब ठीक हो गया।”

See also  महिला विश्व कप 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तारीख तय, जानें वेन्यू और पूरा शेड्यूल

राशिद खान की वापसी से गिल खुश

गिल ने राशिद खान की तारीफ करते हुए कहा, “सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 3 ओवर में 50 रन देने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की। चोट से उबरकर वो जैसे नेट्स में मेहनत कर रहे थे और जिस तरह उन्होंने गेंदबाज़ी की, वो हमारे लिए बहुत अच्छा संकेत है।”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.