Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

खूंटी: केंद्र सरकार को हर हाल में सरना कोड लागू करना होगा: विधायक

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 7, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

खूंटी। तोरपा के झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि सरना कोड लागू करने की मांग को लेकर हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी। केंद्र सरकार को हर हाल में सरना कोड को लागू करना होगा। इसी मांग को लेकर नौ मई को आहूत धरना-प्रदर्शन को हमें सफल बनाना है।

विधायक बुधवार को बैठक में बोल रहे थे। बैठक का आयोजन केंद्रीय समिति के निर्देश पर किया गया था। विधायक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि धरना-प्रदर्शन में अधिक-अधिक संख्या ग्रामीणों को लाये और कार्यक्रम को सफल बनायें। उन्होंने कहा कि हम भगवान बिरसा मुंडा की धरती के रहनेवाले हैं।

धरना-प्रदर्शन अभूतपूर्व होना चाहिए। हम सभी आदिवासी-मूलवासी को मिलकर इस लड़ाई को लड़ना है और सरना धर्म कोड को लागू कराना है। उन्होंने कहा कि मैं तोरपा का विधायक जरूर हूं और आपके हर सुख-दुःख में आपके साथ खड़ा रहूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि हमारे केंद्रीय अध्यक्ष की ओर से जो निर्देश प्राप्त हुआ है, उस कार्यक्रम को हमें सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक में ग्रामीणों से संपर्क करें।

ग्राम सभा में जाएं और कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को लायें। उन्होंने कहा कि जब तक हमें सरना कोड नहीं मिलता है, तब तक हम जातीय जनगणना नहीं होने देंगे। हम सभी आदिवासी-मूलवासी के लिए महत्वपूर्ण लड़ाई है। केंद्र के खिलाफ और हमें मजबूती के साथ लड़ना है और अपने लड़ाई में जीत हासिल करनी है।

See also  खूंटी में हाथी ने युवक को कुचलकर मार डाला

बैठक में खूंटी विधायक के प्रतिनिधि डिक्शन पूर्ति, तमाड़ विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, केंद्रीय सदस्य मक़सूद अंसारी, जिला सचिव सुशील पाहन, अमृत हेमरोम, भोला नाथ लाल, अमरनाथ मुण्डा, विरेंद्र कंडुलना, सनिका बोदरा, गुलशन सिंह मुंडा, राहुल केशरी, विरेंद्र सिंह, सुशांति कोनगाड़ी, शिशिर तोपनो, मंजू सुरीन, विमल पाहन, कमलेश महतो प्रदीप केशरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.