नई दिल्ली। ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किये जाने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी करके सीमावर्ती भारतीय इलाकों को निशाना बनाए जाने के साथ पाकिस्तानी सेना ने बुधवार की रात भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे सतर्क भारतीय बलों ने नाकाम कर दिया। जवाब में भारत ने आज सुबह लाहौर से रावलपिंडी तक 15 पाकिस्तानी शहरों को इजराइली ड्रोनों से निशाना बनाया। इस दौरान भारत ने कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को लक्ष्य पर रखकर लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को…
Author: दिनरात खबर
शब्द पहेली : 08 मई, 2025
अंकारा (तुर्किये)। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ किए गए भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संघीय सरकार की नींद हराम है। इसके ठीक एक दिन बाद पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने अपने भारतीय समकक्ष के साथ फोन पर बात की है। तुर्किये के समाचार प्रसारक ‘टीआरटी वर्ल्ड चैनल’ ने बुधवार देर रात पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के हवाले से यह खुलासा किया। हालांकि नई दिल्ली का ऐसी किसी फोन पर हुई बातचीत को लेकर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने टीआरटी वर्ल्ड को दिए साक्षात्कार में…
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने पिछले साल सितंबर में अपनी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने ‘दुआ’ रखा है। 39 वर्ष की उम्र में मां बनने वाली दीपिका ने इस अनुभव को बेहद खास लेकिन चुनौतीपूर्ण बताया है। गर्भावस्था के दौरान दीपिका ने कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया और शुरुआती महीनों में उन्होंने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग भी की थी। हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि पिछले दो महीने उनके लिए काफी मुश्किल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दौर शारीरिक और भावनात्मक रूप से काफी थकाने वाला था, लेकिन बेटी ‘दुआ’ के…
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ताज़ा संकेतों से साफ है कि यह मेगा प्रोजेक्ट जल्द ही धरातल पर उतर सकता है। आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ की नाकामी के बाद फिल्मी दुनिया से कुछ समय के लिए दूर हो गए थे, लेकिन अब वापसी की तैयारी में हैं। वह अगली बार ‘सितारे ज़मीन पर’ में नजर आएंगे। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने ‘महाभारत’ पर खुलकर बात की और इस प्रोजेक्ट को अपने दिल के बेहद करीब बताया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अगर यह फिल्म बनती…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर उन्हें बुधवार को भावभीनी शुभकामनाएं दी हैं। बोर्ड ने उनके योगदान को ‘प्रेरणादायक और शानदार’ बताते हुए उनके उज्ज्वल करियर की सराहना की है। रोहित अब टेस्ट और टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं, हालांकि वह भारत की वनडे टीम का हिस्सा बने रहेंगे। रोहित ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट कर टेस्ट क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा की। 2013 में किया डेब्यू, 2025 तक रहा टेस्ट क्रिकेट में शानदार सफर रोहित शर्मा ने 2013 में…
नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में आज भी मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 99,010 रुपये से लेकर 99,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,760 रुपये से लेकर 90,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसके पहले बुधवार को दिल्ली समेत देश के कई सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना कुछ देर के लिए 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक के स्तर को पार कर गया…
पटना। भारतीय सेना की ओर से किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद पूरा देश गर्व कर रहा है। क्या आम और क्या खाश सभी पाकिस्तान पर हुई इस कार्रवाई की प्रसंशा पर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी सेना के पराक्रम को सलाम किया है। गिरिराज सिंह ने गुरुवार काे कहा कि सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना ने मां-बहनों के सिंदूर की लाज रखी है। उन्होंने कहा कि आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले का जिस तरह से जवाब दिया गया है, उससे पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।भारतीय सेना…
नालंदा : भारतीय सेना द्वारा बुधवार की सुबह पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया और कई आतंकियों को मार गिराया गया। इस ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई की सूचना मिलते ही गुरुवार को बिहारशरीफ के अस्पताल चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में जश्न मनाया। इस दौरान ‘भारतीय सेना ज़िंदाबाद’ कि जयघोष किया और मिठाइयाँ बाँटी गईं। साथ हीं अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का…
नालंदा। नालंदा जिले के भागनबिगहा ओपी थानाक्षेत्र अंतर्गत मोरा तालाब नवादापर गांव में बुधवार की रात्री तिलक समारोह में बार बालाओं के नाच के दौरान किये गये हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दो बालक जख्मी हो गया है । मृतक की पहचान स्व चंदों यादव का 58 वर्षीय पुत्र कौशलेंद्र गोप है । जबकि जख्मी दीपक यादव का 5 वर्षीय पुत्र राजकरण बाबू और श्रवण यादव का 9 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार है । मृतक के परिवार वाले पूर्व के विवाद में जानबूझ कर गोली मार कर हत्या का आरोप लगा रहे…
