Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

बिहार के पूर्वी चंपारण में हेड मास्टर पर सहायक शिक्षक ने किया जानलेवा हमला

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 11, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी चंपारण: जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हसुआहा मानिकपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 पैठान पट्टी गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय पठान पट्टी रविवार को उस समय रण क्षेत्र बन गया जब विद्यालय के प्रखंड शिक्षक रामाशंकर पासवान ने अपने दो पुत्रों व असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर प्रधानाध्यापक पवन कुमार पासवान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें उनका सिर फट गया।

प्रधानाध्यापक के पुत्र सह विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक प्रवीण आनंद दौड़कर अपने पिता को बचाने गए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एस आई संजय सिंह को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया, जहां से पुलिस ने दोनों घायल शिक्षकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरसिद्धि में भर्ती कराया।

प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों को टांका लगाया गया है। प्रधानाध्यापक को गंभीर घाव है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया। वहीं प्रधानाध्यापक के पुत्र घायल कंप्यूटर शिक्षक प्रवीण आनंद ने बताया कि उनका घर हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गोविंदापुर में है और पिता पुत्र दोनों मोतिहारी से विद्यालय में आते हैं और ईमानदारी पूर्वक अपने कार्य को करते हैं। घर के पास विद्यालय होने का नाजायज फायदा उठाते हुए आरोपी शिक्षक रामाशंकर पसवान ने विद्यालय के विभिन्न योजनाओं में अपनी हिस्सेदारी की मांग करते हैं ,जबकि प्रधानाध्यापक कहते हैं कि योजनाओं की राशि विद्यालय की है और विद्यालय में ही खर्च होगी। इसी पर बौखला कर आरोपी शिक्षक रामाशंकर पासवान ने अपने दो पुत्रों एवं अन्य असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

See also  राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण काे अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने इस घटना की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी, इसके आलोक में कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने आरोपी शिक्षक रामाशंकर पसवान से स्पष्टीकरण की मांग की है और कहा है कि संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनहीनता, कर्तव्य हीनता, सरकारी कार्य में बाधा ,शिक्षक के पद के आचरण के विरुद्ध कार्य करने के आरोप में आनुशासनिक कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकार को संसूचित किया जाएगा। वहीं घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर आवश्यक कारवाई की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.