Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

बिहार के दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी, आंबेडकर छात्रावास जाने पर अड़े

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 15, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार के दरभंगा हवाईअड्डे पर पहुंच गए हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। दरभंगा में राहुल को छात्रों के साथ ‘शिक्षा न्याय संवाद’ करना है लेकिन कार्यक्रम स्थल को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ता आंबेडकर छात्रावास में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ करने पर अड़े हुए हैं। हालांकि, दरभंगा जिला प्रशासन ने आंबेडकर छात्रावास में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी है। प्रशासन ने यह कार्यक्रम टाउन हॉल में करने की इजाजत दी है। दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राहुल गांधी आंबेडकर छात्रावास जाने पर अड़ गए। हालांकि, एयरपोर्ट पर मौजूद प्रशासन ने राहुल गांधी को बताया है कि आंबेडकर छात्रावास के आसपास धारा 163 लागू है। ऐसे में वहां ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम नहीं हो सकता है।

दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर छात्रावास के पास राहुल गांधी का मंच बनाया है। कांग्रेस कार्यकर्ता वहां ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम कराने पर अड़े हुए हैं।

अंबेडकर छात्रावास में राहुल गांधी के ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने और पुलिस के पहरा को कांग्रेस ने दमनकारी रवैया बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अभय दुबे ने सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि पुलिस वहां दलित छात्रों के साथ बर्बरता कर रही है। मधुबनी, समस्तीपुर से दरभंगा आ रहे छात्रों को रोका जा रहा है।

राहुल गांधी का कार्यक्रम नगर परिषद के पास स्थित नगर भवन में होगा। इसके लिए विधानपरिषद सदस्य सह पूर्व मंत्री डॉ. मदन मोहन झा ने जिला प्रशासन को आवेदन दिया था। उधर, कांग्रेस के कुछ नेता पूर्व निर्धारित स्थल आंबेडकर छात्रावास में भी राहुल गांधी के जाने की बात कह रहे हैं।

See also  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान! कहा- कांवड़ यात्रियों को बदनाम किया जा रहा

इस संबंध में डीएम राजीव रौशन ने गुरुवार की सुबह पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि आंबेडकर छात्रावास शैक्षणिक स्थल है, इसलिए वहां कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हो सकता। राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए नगर भवन आवंटित किया गया है। इसके अलावा अन्य किसी जगह पर कार्यक्रम करना वीआईपी की सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं होगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.