Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

चंपई सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना में बड़े फर्जीवाड़े का लगाया आरोप

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 16, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने घाटशिला अनुमंडल के हेंदलजुड़ी पंचायत में मंईयां सम्मान योजना के लाभ वितरण में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि चाकुलिया में फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों के बाद अब घाटशिला की यह घटना चौंकाने वाली है।

चंपई सोरेन ने बताया कि हेंदलजुड़ी पंचायत की मंइयां सम्मान योजना के तहत कुल 409 महिलाओं को लाभार्थी बनाया गया है, जिनमें से 174 महिलाएं मुस्लिम बताई गई हैं। जबकि सच्चाई यह है कि इस पंचायत के आठों गांवों में एक भी मुस्लिम परिवार निवास नहीं करता।

उन्होंने सवाल किया कि जब पंचायत में कोई मुस्लिम परिवार है ही नहीं, तो इन महिलाओं के नाम कैसे सूची में आए? इनके दस्तावेजों का सत्यापन किसने किया और इनको लाभ दिलाने के पीछे कौन लोग हैं?

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एक तरफ आदिवासी और मूलवासी समाज की महिलाओं के आवेदन को विभिन्न बहानों से रद्द किया जा रहा है, उन्हें कार्यालयों में दौड़ाया जा रहा है, वहीं कथित घुसपैठियों को योजनाओं का लाभ आसानी से दिया जा रहा है।

चंपई सोरेन ने कहा, “अगर पूरे झारखंड में गहराई से जांच की जाए, तो फर्जी लाभुकों के लाखों मामले सामने आ सकते हैं।” उन्होंने राज्यवासियों से जागरूक होने की अपील करते हुए लिखा है कि जागो झारखंड, जागो।

See also  छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुत्र चैतन्य के ठिकानों पर ईडी का छापा
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.