Author: दिनरात खबर

लखनऊ:  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया और उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। इस तरह ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बन गई। सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। लखनऊ की ओर से ओपनर मिशेल मार्श और एडन मारक्रम के बीच 115 रन की साझेदारी हुई। मार्श…

Read More

पलामू। लगातार दो पुत्री होने पर पलामू जिले की तरहसी की बेटी 26 वर्षीया रेशमा कुमारी, पति मुकेश कुमार की हत्या कर दी गई। उसका शव लातेहार जिले के गारू स्थित कोयल नदी से बरामद किया गया। शव बालू में दफना दिया गया था। तीन चार दिनों तक बालू में गड़े रहने के कारण शव खराब हो गयी थी, बावजूद कपड़े से सोमवार को शव की पहचान की गई। घटना के बाद से पति फरार है। इस संबंध में मृतका के पिता तरहसी थाना क्षेत्र आरका के सरयू प्रसाद ने दामाद के अलावा समधी भवानी साहू, समधन वैजयंती देवी, भसुर…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारिणी समिति के सत्र 2025-27 की प्रथम वर्ष की द्वितीय बैठक बिजुलिया स्थित चेंबर भवन में सोमवार को संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी और संचालन पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल ने किया । चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी ने बैठक में व्यापारियों से जुड़े समस्याओं और निदान पर विशेष चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों की समस्या को लेकर रामगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह से साथ विशेष चर्चा की गई। बैठक में चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी ने अपने सहयोगियों के साथ रामगढ़ थाने के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित सोनारी के कबीर मंदिर के पास सोमवार को कटे होंठ और तालू से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल, प्रिवेंशन ऑफ क्रेबिलिटी एनिमल्स एंड प्लांट्स, ऑपरेशन स्माइल और इंगा हेल्थ फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में कुल पांच मरीजों की पहचान की गई, जिनमें तीन मरीज ओठ एवं तालू कटे हुए और दो केवल तालू कटे हुए थे। इसके साथ ही दो बच्चों में…

Read More

पटना। बाबा बागेश्वर धाम के महंत और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री इस बार मुजफ्फरपुर जिले के मधुबनी पंचायत के गांव राधा नगर चौसीमा में आयोजित विष्णु यज्ञ में शामिल होंगे और 20 मई 2025 (मंगलवार) को हनुमान कथा का वाचन करेंगे। इस कार्यक्रम में देश के लोकप्रिय कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज भी पधारेंगे और 23 से 27 मई तक कथा करेंगे। आयोजन को लेकर भारत सेवा संस्थान और जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटे हैं। धीरेंद्र शास्त्री इससे पहले पटना में कथा कर चुके हैं। 700 फीट लंबा और…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर स्थित कृषि भवन में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों (ब्लॉक हॉर्टिकल्चरस ऑफिसर) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही कृषि विभाग की कई योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और शुभारंभ किया। दरअसल, चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत कृषि को लाभकारी बनाने के लिए राज्य में बागवानी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार लोक सेवा आयोग से अनुशंसित 315 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों की नियुक्ति कृषि विभाग के द्वारा की गयी है। कृषि भवन परिसर से मुख्यमंत्री ने…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि पाकिस्तान को हमले से पहले सूचना क्यों दी गई? उन्होंने इसे ‘अपराध’ बताया और सवाल किया कि इस कारण कितने भारतीय विमान नष्ट हुए? राहुल गांधी ने दो दिन पहले यानी शनिवार को भी एक्स पोस्ट के माध्यम से सवाल खड़े किए किए थे और विदेश मंत्री के बयान को आधार बनाते हुए सवाल पूछे थे। राहुल ने सोमवार को कहा, ”जयशंकर की चुप्पी निंदनीय है। मैं फिर पूछता हूं- हमने…

Read More

नई दिल्ली। यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक वीडियो में सिख गुरुओं को एआई के माध्यम से एनिमेट कर दिखाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग उठी है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) की ओर से इस पर आपत्ति जताई गई है। इसके बाद दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ध्रुव राठी पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि डीएसजीएमसी यूट्यूबर ध्रुव राठी के वीडियो “द सिख वॉरियर हू टेररिफाइड द मुगल्स” की कड़ी निंदा करती है, जिसमें उन्होंने सिख गुरुओं को…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने राज्य के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर से दो पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। इन पर हिमाचल, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर से संबंधित सूचनाएं पाकिस्तान को मुहैया करवाने का आरोप है। पंजाब के डीआईजी बार्डर रेंज सतिंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया सुखप्रीत सिंह आदियां का रहने वाला है, जबकि करणबीर सिंह चंदूवडाला का निवासी है। दोनों ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय थे और पाकिस्तान को सेना के ऑपरेशन से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक कर रहे थे। इन्होने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की आवाजाही तथा महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थानों की जानकारी…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। कदमा पुलिस ने रविवार की देर रात हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि कदमा थाना क्षेत्र स्थित एलआईसी ग्राउंड में दो संदिग्ध व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी ने मामले की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एलआईसी ग्राउंड के पास छापेमारी की। पुलिस को देखकर दोनों…

Read More