Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

टॉप 10 में शामिल देश की 9 कंपनियों के मार्केट कैप में 3.35 लाख करोड़ की बढ़ोतरी, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 19, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में 3.35 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। इनमें सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। दूसरी ओर, टॉप 10 में शामिल 1 कंपनियों के मार्केट कैप में 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई।

इस सप्ताह के कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), आईटीसी, बजाज फाइनेंस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस के मार्केट कैप में 3,35,048.62 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। दूसरी ओर, भारती एयरटेल के मार्केट कैप में 19,330.14 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई।

12 मई से 16 मई के बीच हुए कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,06,703.54 करोड़ रुपये बढ़ कर 19,71,139.96 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 46,306.99 करोड़ रुपये उछल कर 10,36,322.32 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 43,688.40 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 12,89,106.49 करोड़ रुपये के स्तर पर इंफोसिस का मार्केट कैप 34,281.79 करोड़ रुपये बढ़ कर 6,60,365.49 करोड़ रुपये के स्तर पर, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 34,029.11 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 14,80,323.54 करोड़ रुपये के स्तर पर, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 32,730.72 करोड़ रुपये बढ़ कर 5,69,658.67 करोड़ रुपये के स्तर पर, आईटीसी का मार्केट कैप 15,142.09 करोड़ रुपये की मजबूती के साथ 5,45,115.06 करोड़ रुपये के स्तर पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 11,111.15 करोड़ रुपये बढ़ कर 7,06,696.04 करोड़ रुपये के स्तर पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 11,054.83 करोड़ रुपये उछल कर 5,59,437.68 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

See also  तमिल और तमिल फिल्म में अभिनेत्री पद्मभूषण बी सरोजा देवी का योगदान भुलाया नहीं सकता

दूसरी ओर, टॉप 10 कंपनियों में शामिल इकलौती कंपनी भारती एयरटेल का मार्केट कैप सोमवार से शुक्रवार के कारोबार के बाद 19,330.14 करोड़ रुपये कम होकर 10,34,561.48 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 19,71,139.96 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 14,80,323.54 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 12,89,106.49 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 10,36,322.32 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 10,34,561.48 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 7,06,696.04 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 6,60,365.49 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,69,658.67 करोड़ रुपये), हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,59,437.68 करोड़ रुपये) और आईटीसी (कुल मार्केट कैप 5,45,115.06 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.