Author: दिनरात खबर

गढ़वा । पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव में सब्जी की खेती को नीलगाय से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ लगाये गये विद्युत प्रवाहित नंगा तार की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह में एक अधेड़ की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि मृतक का बड़ा भाई बाल बाल बच गए।जानकारी के अनुसार गोंदा गांव में लाईन होटल के बगल में सब्जी की खेती को नीलगाय से बचाने के लिए विद्युत प्रवाहित नंगा तार लगाया गया था, जिसकी चपेट में झूमेलवा टोला के नंदू कुशवाहा (45 ) की मौत घटनास्थल पर…

Read More

पलामू: पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा में सोमवार देर रात नवविवाहिता सिमरन उर्फ सुखू पति विनीत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर उसे गोली मार देने का आरोप लगाया गया है। महिला की मौत हो जाने पर उसके ससुराल पक्ष के लोग शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। घटना के सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में रखा गया है। घटना के बाद से नवविवाहिता के पिता समय अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए तीन वर्ष तक वकालत के अनुभव की अनिवार्यता को फिर बहाल कर दिया। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह फैसला सुनाया।शीर्ष अदालत ने कहा कि वकालत का अनुभव किसी वकील के औपचारिक रूप से एनरॉल होने की तिथि से मान्य होगा। जिन हाई कोर्ट ने आज से पहले जजों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है उन पर यह आदेश लागू नहीं होगा। आज के बाद से तीन वर्ष का अनुभव अनिवार्य होगा।सनद रहे कि शुरुआत में जज के पद पर नियुक्त होने के लिए बतौर वकील…

Read More

इंफाल। मणिपुर पुलिस ने दिल्ली और जयपुर के दो युवकों के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि ये गिरफ्तारियां इंफाल पश्चिम जिले के हिमालयन टाइल्स नाका से की गई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ितों को नेटवर्किंग बिजनेस का प्रशिक्षण देने के बहाने इंफाल बुलाया गया था। वहां पहुंचने के बाद उन्हें अगवा कर लिया गया और जान से मारने की धमकी देते हुए फिरौती की मांग की गई। आरोपित खुद को हथियारबंद गुंडा बताकर पीड़ितों को बंधक बनाए हुए थे। पुलिस ने कार्रवाई…

Read More

नई दिल्ली। बिल्डिंग्स, सड़क और पुल बनाने वाली कंपनी इंटेग्रिटी इंफ्राबिल्ड डेवलपर्स लिमिटेड की फीकी एंट्री ने आज कंपनी के आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 100 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री महज 0.80 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 100.80 रुपये के स्तर पर हुई। फीकी लिस्टिंग के बाद भी इस शेयर के कारोबार में कोई खास जोश नजर नहीं आ रहा है। सुबह 10.30 बजे तक कंपनी के शेयर लिस्टिंग प्राइस से 1 रुपये बढ़ कर 101.80 रुपये के स्तर पर कारोबार कर…

Read More

पटना। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिदार्थ ने बीती देर रात 11,801 महिला शिक्षकों के अंतर-जिला और आंतरिक स्थानांतरण का आदेश जारी किया। यह तबादला शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-1 और टीआरई-2) के तहत चयनित शिक्षिकाओं का है। स्थानांतरण की जानकारी ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड की गई है। शिक्षकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए यह सूचित किया जा रहा है। शिक्षा विभाग की इस प्रशासनिक कार्रवाई में टीआरई-1 के 5,630 और टीआरई-2 के 6,167 महिला शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ। कुल 11,802 शिक्षकों के आवेदनों में से 4 निष्क्रिय किए गए, जिसके बाद 11,801 शिक्षकों का…

Read More

वाशिंगटन/मॉस्को/कीव। वर्षों से युद्ध में उलझे रूस और यूक्रेन के बीच संघर्घ विराम कराने के वैश्विक प्रयास कुछ हद तक कामयाब होते दिख रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कल चली दो घंटे की टेलीफोनिक बातचीत काफी हद तक सफल रही। पुतिन को ट्रंप काफी हद तक समझाने में सफल रहे। इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की बातचीत शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद तक ट्रंप के संपर्क में रहे। जेलेंस्की का कहना है कि युद्ध विराम पर अगले दौर की वार्ता तुर्किये, स्विट्जरलैंड या वेटिकन में…

Read More

 मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने मंगलवार सुबह राजभवन में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने भुजबल को मंत्री पद की शपथ दिलाई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, वरिष्ठ राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल सहित कई मंत्री और प्रमुख नेता मौजूद थे। वरिष्ठ एनसीपी नेता होने के बावजूद छगन भुजबल को महायुति मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्री समूह में धनंजय मुंडे को शामिल किया गया था लेकिन धनंजय…

Read More

रांची। सरना धर्म कोड की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ) की ओर से 27 मई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा। यह जानकारी पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने  दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में यह धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम नौ मई को निर्धारित था, लेकिन भारत और पाकिस्ताकन के तत्काालीन तनाव की स्थिति की चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। इस संबंध में पार्टी की ओर से झामुमो के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष जिला सचिव और जिला के संयोजक, महानगर अध्यसक्ष तथा महानगर के सचिवों को पत्र भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि…

Read More

पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बोड़ाम थाना क्षेत्र डिमना लेक में सोमवार की देर शाम नहाने के दौरान डूबे दो छात्रों में से एक, मानगो निवासी 15 वर्षीय प्रतीक रजक का शव मंगलवार की सुबह लगभग पौने 11 बजे बरामद किया। प्रतीक का शव सोनारी दोमुहानी से आए गोताखोरों की टीम ने झील के घाट से करीब 60 फीट दूर और 25 फीट गहराई से निकाला। शव मिलते ही मौके पर मौजूद प्रतीक के परिजन रोने-बिलखने लगे। प्रतीक के पिता जयंत रजक आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, बांगुड़दा में शिक्षक हैं। और मूल रूप से पटमदा के कमलपुर थाना…

Read More