Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

महाराष्ट्र सरकार में फिर से मंत्री बने NCP नेता छगन भुजबल,मंत्रालय को लेकर कही यह बात

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 20, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

 मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने मंगलवार सुबह राजभवन में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने भुजबल को मंत्री पद की शपथ दिलाई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, वरिष्ठ राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल सहित कई मंत्री और प्रमुख नेता मौजूद थे।

वरिष्ठ एनसीपी नेता होने के बावजूद छगन भुजबल को महायुति मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्री समूह में धनंजय मुंडे को शामिल किया गया था लेकिन धनंजय मुंडे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था इसलिए धनंजय मुंडे के इस्तीफे से रिक्त हुए मंत्री पद पर आज छगन भुजबल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

छगन भुजबल ने कहा कि मैं राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, साथ ही सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। इसी प्रकार, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार व्यक्त करता हूं। मैं येवला-लासलगाव निर्वाचन क्षेत्र की जनता, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ-साथ समता परिषद के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने अब तक मुझ पर प्यार और विश्वास दिखाया है।

छगन भुजबल ने कहा कि मंत्री पद के बारे में निर्णय मात्र आठ दिन पहले ही लिया गया था। तब यह निर्णय लिया गया कि शपथ ग्रहण समारोह सोमवार के बजाय मंगलवार को होगा। यह दिन इसलिए चुना गया है क्योंकि मंगलवार को कैबिनेट नेता और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “अंत भला तो सब भला।”

See also  इजराइल का ईरान के सरकारी टीवी के मुख्यालय पर लाइव प्रसारण के दौरान बमबारी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.